एक्सप्लोरर

VIDEO: बिहार में दिनदहाड़े छिनतई, बैंक से पैसा लेकर जैसे ही घर पहुंचा शख्स, देखिए कैसे झपट लिए गए 5 लाख रुपये

Motihari News: घटना मोतिहारी जिले के चकिया थाना क्षेत्र के चकिया शहर का है. बदमाशों ने शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे के करीब छिनतई की घटना को अंजाम दिया है.

मोतिहारी: बिहार में दिनदहाड़े आए दिन लूट, हत्या और छिनतई की घटना को बदमाश अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला मोतिहारी जिले के चकिया थाना क्षेत्र के चकिया शहर का है. शुक्रवार (15 सितंबर) की शाम बाइक सवार दो बेखौफ बदमाशों ने एक व्यवसायी से पांच लाख रुपये झपट कर फरार हो गए. घटना शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे के आसपास की है.

एक बाइक से पहुंचे थे दो बदमाश

नगर परिषद क्षेत्र के कुअवा गांव रोड के गांधी लेन मोहल्ला निवासी पीड़ित व्यवसायी पप्पू कुमार मखरिया ने बताया कि चकिया एसबीआई से उन्होंने पांच लाख रुपये निकाले थे. पैसे को झोले में डालकर बाइक की डिक्की में रखने के बाद जैसे ही वे घर पहुंचे और डिक्की से झोले को निकालकर हाथ में रखा ही था कि एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और रुपयों से भरा झोला छीन कर फरार हो गए.

हो सकता है बैंक से ही कर रहे थे पीछा

उन्होने कहा कि पल भर में यह सब हो गया. वे हल्ला करते हुए पैदल ही बदमाशों के पीछे दौड़े लेकिन तब तक बदमाश बाइक से तेजी से बाजार की तरफ फरार हो गए. उन्होंने बताया कि उन्हें आशंका है कि अपराधी बैंक से ही उनका पीछा कर रहे थे. इस बात का उन्हें जरा भी पता नहीं चला.

घटना की सूचना पर पुलिस ने की जांच

इधर घटना की सूचना पर चकिया थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर व्यवसायी से घटना की जानकारी ली. व्यवसायी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. सीसीटीवी फुटेज में बदमाश व्यवसायी से झोला छीन कर फरार होते हुए दिख रहे हैं. व्यवसायी ने पुलिस को आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. वहीं इस घटना से व्यवसायियों मे हड़कंप व्याप्त है.

यह भी पढ़ें- Amit Shah Bihar: लालू-नीतीश के खिलाफ आज झंझारपुर में गरजेंगे अमित शाह, रैली से पहले ही दे दिया ये संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget