एक्सप्लोरर

Amit Shah Bihar: लालू-नीतीश के खिलाफ आज झंझारपुर में गरजेंगे अमित शाह, रैली से पहले ही दे दिया ये संकेत

Amit Shah Bihar Visit: एक साल में अमित शाह का ये छठा बिहार दौरा है. उनके दौरे को 2024 के आगामी लोकसभा और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है.

मधुबनी: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज (16 सितंबर) बिहार के मधुबनी और अररिया जिलों के दौरे पर आ रहे हैं. इस एक दिवसीय बिहार दौरे में अमित शाह मधुबनी के झंझारपुर में बीजेपी की जनसभा को संबोधित करेंगे. साथ ही वे अररिया में LPAI के जोगबनी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर नवनिर्मित आवासीय भवनों का उद्घाटन एवं एसएसबी के बथनाहा में नवनिर्मित आवासीय भवनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. उनके दौरे को 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है.

अमित शाह ने क्या कहा?    

विशाल रैली से पहले ही अमित शाह ने संकेत दे दिया है कि बिहार की महागठबंधन सरकार पर वे गरजने वाले हैं. लालू-नीतीश पर जमकर हमला करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर कार्यक्रम से पहले लिखा- "ज्ञान और परिश्रम की भूमि बिहार में आज हर जगह सिर्फ जंगलराज है. प्रदेश में बेहतर विकास और सुरक्षा केवल भाजपा सरकार से ही संभव है. बिहार के प्रवास पर मिथिलांचल के झंझारपुर लोकसभा में जनसभा को संबोधित करूंगा. देश की सीमाओं को दिन-रात सुरक्षित कर रहे जवानों की सुविधा के लिए मोदी सरकार निरंतर काम कर रही है. कल अररिया (बिहार) में एलपीएआई के जोगबनी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर और बथनाहा में एसएसबी के नवनिर्मित आवासीय भवनों का उद्घाटन करूंगा."

एक साल में बिहार का छठा दौरा

लोकसभा चुनाव में कुछ महीने बचे हैं और तकरीबन हर छोटी बड़ी पार्टी जो लोकसभा का चुनाव लड़ती है वो तैयारी में जुट गई है. वहीं विपक्षी दलों का 'इंडिया' गठबंधन (India Alliance) के घटक दल एनडीए को हराने के लिए तीन बैठकें कर चुके हैं. वहीं दूसरी तरफ भाजपा (BJP) बिहार की नई टीम ने भी पूरी ताकत झोंक दी है. एक साल में अमित शाह का ये छठा बिहार दौरा है. इससे पहले अमित शाह पटना, नवादा, लखीसराय, वाल्मिकी नगर और पूर्णिया का दौरा कर चुके हैं. उनके दौरे को 2024 के आगामी लोकसभा और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है.

क्या है मिनट टू मिनट कार्यक्रम?

दोपहर 1.30 बजे: मधुबनी के झंझारपुर में ललित कर्पूरी स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.

दोपहर 3:30 बजे: अररिया में LPAI के जोगबनी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर नवनिर्मित आवासीय भवनों का उद्घाटन एवं SSB के बथनाहा में नवनिर्मित आवासीय भवनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 16 सितंबर के अपने एक दिवसीय बिहार दौरे को लेकर अमित शाह एक शाम पूर्व बागडोगरा पहुंच गए. उन्होंने वाहन एसएसबी के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया.

बीजेपी ने पार्टी के सभी कार्यकर्ता और प्रदेश के छोटे-बड़े सभी नेताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगाने को कहा है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस जनसभा से मधुबनी, झंझारपुर, दरभंगा, सुपौल और मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के वोटर, पार्टी के कार्यकर्ता और नेता तीनों पर एक साथ प्रभाव डाला जा सकता है. साथ ही उपरोक्त पांच लोकसभा क्षेत्र की 31 विधानसभा सीटों पर भी इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा.

यह भी पढ़ें- BJP Reaction: 'शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का इलाज BJP कराने के लिए है तैयार', रामचरितमानस विवाद पर सम्राट चौधरी ने दिया ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget