एक्सप्लोरर

बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD का आया बड़ा अपडेट

Bihar Weather Update: बिहार में मॉनसून कमजोर रहा, 17 जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है. दक्षिण बिहार में कड़ी धूप और तापमान बढ़ा. 31 अगस्त से मौसम बदलेगा और अधिक बारिश की संभावना है.

बिहार में मॉनसून की स्थिति पिछले दो दिनों से कमजोरी बन हो गई है. गुरुवार को राज्य के 17 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है, लेकिन किसी भी जिले में अधिक या भारी बारिश की संभावना नहीं है.

जिन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है, उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, समस्तीपुर और खगड़िया जिला शामिल हैं.

हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना

इन जिलों में कुछ-कुछ जगहों पर हल्की या मध्यम स्तर की, तो कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश दर्ज होने का पूर्वानुमान है. इन जिलों में बिजली चमकने और मेघ गर्जन के साथ-साथ वज्रपात की भी संभावना है. कुछ जगहों पर तेज हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का पूर्वानुमान है.

परंतु आज दक्षिण बिहार में मॉनसून की स्थिति कमजोर रहने का पूर्वानुमान है. कुछ जिलों में बदल बनने के साथ हल्की या बहुत हल्की बरसात दर्ज की जा सकती है, लेकिन तापमान में कोई गिरावट की संभावना नहीं है.

राजधानी पटना सहित कई जिलों में दर्ज हुई हल्की बारिश

दक्षिण बिहार के राजधानी पटना सहित अधिकांश जिलों में आज कड़ी धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है और उमस व गर्मी बरकरार रहेगी. मौसम विज्ञान विभाग, पटना के अनुसार, आगामी 31 अगस्त, रविवार से एक बार फिर राज्य के मौसम में बदलाव होने का पूर्वानुमान है और दक्षिण बिहार में अधिक बारिश की संभावना बन रही है.

बीते बुधवार को भी राज्य के किसी भी जिले में भारी बारिश दर्ज नहीं की गई, लेकिन हल्की से मध्यम स्तर की बारिश कई जिलों के कुछ-कुछ जगहों पर हुई. इनमें मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, सिवान, समस्तीपुर, मधुबनी, गोपालगंज, नालंदा, सीतामढ़ी, शिवहर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, वैशाली और पटना जिले के पूर्वी इलाके में हल्की बारिश दर्ज की गई.

तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी जारी रही

राज्य में बारिश की कमी होने के साथ-साथ तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है. बुधवार को सबसे अधिक तापमान औरंगाबाद में 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, तो राजधानी पटना में 1.01 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.

अधिकांश जिलों में 33 से 34 डिग्री के बीच औसत तापमान रहा. गुरुवार को भी राज्य में तापमान में कोई कमी होने की संभावना नहीं है.

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget