एक्सप्लोरर

Anant Singh: जेल से बाहर आएंगे पूर्व विधायक अनंत सिंह, पटना हाईकोर्ट से इस केस में बेल

Anant Singh Bail: मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में 22 जनवरी को अनंत सिंह और उनके लोगों पर सोनू-मोनू गैंग ने कई राउंड फायरिंग की थी. अनंत सिंह के लोगों की ओर से भी गोली चलाई गई थी.

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से राहत मिली है. सोनू-मोनू गैंग संग कुछ महीने पहले हुए गैंगवार के बाद से अनंत सिंह जेल में हैं. अब मंगलवार (05 अगस्त, 2025) को पटना हाईकोर्ट की ओर से इस केस में उन्हें बेल दी गई है. 

अनंत सिंह की जमानत याचिका को निचली अदालत ने खारिज कर दिया था. इसके बाद पूर्व विधायक ने पटना हाईकोर्ट का रुख किया था. अब बेल मिलने के बाद अनंत सिंह जेल से कभी भी बाहर आ सकते हैं. हालांकि माना जा रहा है कि आज (मंगलवार) निकलने की संभावना काफी कम है.

क्या है पूरी घटना?

मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में 22 जनवरी को पूर्व विधायक अनंत सिंह और उनके लोगों पर सोनू-मोनू गैंग ने कई राउंड फायरिंग की थी. अनंत सिंह के लोगों की ओर से भी गोली चलाई गई थी. इसके बाद अनंत सिंह ने खुद ही सरेंडर कर दिया था. सोनू जमानत पर बाहर आ चुका है. मोनू इस केस में फरार है.

आरोप है कि सोनू-मोनू गैंग ने गांव के एक परिवार को घर से निकालकर ताला जड़ दिया था. रुपयों का मामला था. इस मामले की शिकायत अनंत सिंह तक पहुंची थी तो उन्होंने हस्तक्षेप किया था. जब वे सोनू-मोनू के गांव गए थे तो उसी वक्त इनके लोगों पर गोलीबारी हो गई थी. इसके बाद अनंत सिंह के लोगों की ओर से भी गोली चलाई गई थी. 

घटना के बाद अनंत सिंह ने कहा था कि जब गोलीबारी की वारदात हो रही थी तो वे रोड पर खड़े थे. इसलिए उन्होंने कुछ देखा नहीं. वे जब मौके पर पहुंचे तो मामला खत्म हो गया था. इसके बाद वे लौट कर अपनी गाड़ी में बैठ गए थे. 

50-60 राउंड चलाई गई थी गोली

दोनों पक्षों की ओर से हुई गोलीबारी में यह बात सामने आई थी कि करीब 50 से 60 राउंड फायरिंग की गई है. फायरिंग का वीडियो भी सामने आया था. उसमें गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनाई दे रही थी. तब अनंत सिंह ने कहा था कि फायरिंग की शुरुआत सोनू-मोनू गैंग की ओर से की गई थी.

यह भी पढ़ें- रसोइयों को 3300, शारीरिक शिक्षकों को 16 हजार, नीतीश कैबिनेट से 36 एजेंडे पास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget