एक्सप्लोरर

'अगर हमें युद्ध की ओर जाना है...', मॉक ड्रिल पर क्या बोले दिलीप जायसवाल?

Pahalgam Attack: गृह मंत्रालय के आदेश पर 7 मई को देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मॉक ड्रिल की जाएगी. आतंकवादी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सुरक्षा तैयारियों को लेकर बड़ा कदम उठाया है.

Bihar News: बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि राज्य के छह जिलों में बुधवार को मॉक ड्रिल की जाएगी. इनमें पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, पटना और बेगूसराय शामिल हैं. दिलीप जायसवाल ने मंगलवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अगर हमें युद्ध की ओर जाना है तो यहां की जनता को यह समझना होगा कि युद्ध के दौरान हमें किस तरह से अपनी सुरक्षा करनी है.

7 मई को होगी देश में मॉक ड्रिल

गृह मंत्रालय के आदेश पर 7 मई को देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मॉक ड्रिल की जाएगी. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सुरक्षा तैयारियों को लेकर बड़ा कदम उठाया है. गृह मंत्रालय ने देश के कई राज्यों को 7 मई को व्यापक नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं.

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब भारत सरकार ने सेना को खुली छूट दे दी है. सरकारी सूत्रों के अनुसार, मॉक ड्रिल के तहत महत्वपूर्ण गतिविधियां की जाएंगी. इस दौरान एयर रेड वार्निंग सायरन का संचालन होगा. यह बड़े खतरे और दुश्मन की गतिविधियों को लेकर अलर्ट जारी करने से जुड़ा कदम हैं. नागरिकों और छात्रों को संभावित हमलों की स्थिति में खुद को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक नागरिक सुरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा. क्रैश ब्लैक आउट की व्यवस्था की जाएगी. इसके तहत दुश्मन की हवाई निगरानी या हमले से शहरों और ढांचों को छिपाने के लिए आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू किया जाएगा.

'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम पर क्या कहा?

'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के बारे में दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस बैठक में इस बात पर जोर दिया गया है कि एक-एक वोटर को कैसे एनडीए और भाजपा की ओर लाया जाए. इसके लिए पूरा रोड मैप तैयार हो रहा है. बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने है. इसके लिए भाजपा-एनडीए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने जा रही है. एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव लड़ेगी. वहीं, 'इंडिया' ब्लॉक में अभी कोई चेहरा निश्चित नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें: पटना में CM नीतीश की BJP नेताओं के साथ बैठक, बिहार के चुनावी मुद्दों पर होगी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget