एक्सप्लोरर

Bihar Crime: समस्तीपुर में बदमाशों ने गल्ला व्यवसायी को मारी गोली, 1 लाख 65 हजार रुपये लूटे

Samastipur Loot: समस्तीपुर में पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. यहां आए दिन किसी ना किसी थाना क्षेत्र में लूट, हत्या, छीनतई की घटनाएं आम बात हो गई हैं.

Loot In Samastipur: समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाने से महज 100 मीटर पर गोलापट्टी इलाके में एक गल्ला व्यवसायी को बदमाशों ने गोली मार दी. जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया. घटना शनिवार की देर शाम तब हुई जब गल्ला व्यवसायी विपिन कुमार अपनी दुकान बंद कर रहे थे. इसी दौरान एक बाइक पर तीन की संख्या में पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट की. घटना को अंजाम देते हुए गल्ला लूट लिया. उसमें 1 लाख 65 हजार रुपये, बैंक का पासबुक, आधार कार्ड आदि रखा हुआ था. विरोध करने पर गल्ला व्यवसायी को हाथ में गोली मारकर लुटेरे फरार हो गए. 

व्यवसायी के पंजरे में जा कर फंसी है गोली

घटना के बाद जुटे लोग जख्मी व्यवसायी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर स्थिति में रेफर कर दिया. व्यवसायी की पहचान केवटा गाजबोर वार्ड संख्या 12 निवासी राम पदार्थ राय के पुत्र विपिन कुमार राय (28 वर्ष) के रूप में की गई है. व्यवसायी को गोली बाएं हाथ को चीरते हुए पंजरे में जा कर फंस गई है.

वहीं जख्मी व्यवसायी विपिन कुमार राय ने अस्पताल में बताया कि वह अपने बेटे अभिनव कुमार (12 वर्ष) के साथ चावल गद्दी पर बैठे थे. उसी दौरान एक अपाची बाइक से आए तीन बदमाशो में से दो बदमाश दुकान के अंदर घुसते हुए पिस्तौल दिखाकर गद्दी पर रखा हुआ गल्ला लेने लगा. जब वह विरोध किए तो वह उन पर गोली चलाते हुए गल्ला लेकर बाइक से भागने लगा. हल्ला करते हुए पीछा किया तो बदमाश गोली मारते हुए गुदरी पुल की तरफ भाग निकले. गल्ला में 1 लाख 65 हजार रुपए थे. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इधर घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए. वही आस-पास के लोगों ने बताया कि तीनों बदमाश विपिन के दुकान के बारे में पूछते आये थे. गोली मारने के बाद लोगों ने पकड़ने की कोशिश भी की परन्तु हथियार लहराते हुए सभी भाग गए. वही  घटना की सुचना पर पहुंचे एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी हुई है.आस-पास लगे सीसीटीवी को देखा जा रहा है. बहुत जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: CM नीतीश कुमार के ऑफिस को उड़ाने की मिली धमकी, अलकायदा नाम से आया मेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
Tejashwi Lokbhawan March Live: जेपी गोलंबर के पास RJD कार्यकर्ता जुटे, बैरिकेंडिग के साथ पुलिस भी तैयार
LIVE: जेपी गोलंबर के पास RJD कार्यकर्ता जुटे, बैरिकेंडिग के साथ पुलिस भी तैयार
बिहार शिक्षक भर्ती के बीच छात्र संगठन ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'TRE-4 में…'
बिहार शिक्षक भर्ती के बीच छात्र संगठन ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'TRE-4 में…'
नौकरी का मौका: एक ओर RJD का मार्च, दूसरी ओर पटना में आज रोजगार मेला
नौकरी का मौका: एक ओर RJD का मार्च, दूसरी ओर पटना में आज रोजगार मेला

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget