एक्सप्लोरर

Bihar: पंचायत समिति सदस्य पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, खेत में छुपकर बड़ी मुश्किल से बचाई जान

मामले में पीड़ित राजन चौधरी ने बताया कि दोनों अपराधियों ने चेहरा बांधा हुआ था, जिस कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई. पीड़ित ने चुनावी रंजिश में घटना को अंजाम देने की आशंका जताई है.

पटना: बिहार में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए बुधवार को मतदान हुआ. प्रशासनिक देख-रेख के बीच लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया. हालांकि, सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच भी अपराधी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से परहेज नहीं कर रहे. ताजा मामला सूबे के मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां पंचायत समिति सदस्य पर अपराधियों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग करने की घटना सामने आई है. इस घटना में उनकी बाइक पर तीन गोली लगी. हालांकि, इस दौरान वे बाइक छोड़कर फरार हो गए, जिस कारण उनकी जान बच गई.

रास्ते में पीछा कर रहे थे अपराधी 

जानकारी अनुसार जिले के सरैया प्रखंड के जैतपुर ओपी के रामपुर विश्वनाथ पंचायत के निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य राजन चौधरी पर अपराधियों ने जान से मारने की नियत से ताबड़तोड़ फायरिंग की. हालांकि, इस दौरान उनकी किस्मत अच्छी रही और गोली उनके बजाय उनकी बाइक में लगी. दो गोली टायर पर और एक गोली लुकिंग ग्लास पर लगने की सूचना है. इधर, गोली चलने के बाद वे बाइक से कूदकर खेत में भाग गए, जिससे उनकी जान बची. वहां से भागकर वे अपने घर पर पहुंचे और लोगों को सारी बातें बताईं.

इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया है. बताया जाता है कि क्षेत्र से वापस लौट रहे पंचायत समिति सदस्य का बाइक सवार दो अपराधियों ने पीछा किया है और फिर बाइक घुमाकर वे सामने से आए. इसके बाद उन्होंने पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और तीन गोली मारने के बाद अपराधी पिस्टल लहराते हुए भाग निकले. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. 

अपराधियों की नहीं हो सकी पहचान

पुलिस ने मौके पर से तीन खोखा बरामद किया, जिसे जब्त कर लिया गया है. मामले में पीड़ित राजन चौधरी ने बताया कि दोनों अपराधियों ने चेहरा बांधा हुआ था, जिस कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई. पीड़ित ने चुनावी रंजिश में घटना को अंजाम देने की आशंका जताई है. वहीं, पूरे मामले में जिला अधिकारी और जिला निर्वाची पदाधिकारी ने बताया जिला में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया जा रहा है. अब तक किसी भी तरह के घटना की जानकारी नहीं है और सभी जगह पर माहौल शांतिपूर्ण है.

यह भी पढ़ें -

Bihar News: तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा में 30 अक्टूबर को चुनाव, 2 नवंबर को मतगणना, तेज हुई सियासी हलचल

Bihar Crime: रेल स्टेशन मास्टर के घर से नकद सहित आभूषण चोरी, बाजार गई थी पत्नी, पड़ोसी के यहां बच्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget