एक्सप्लोरर

CM आतिशी के बयान पर बिहार के मंत्री संतोष सुमन का पलटवार, अरविंद केजरीवाल का भी लिया नाम

Bihar Politics: संतोष सुमन ने कहा कि जीरो प्रतिशत करप्शन टॉलरेंस का वादा करने वाले केजरीवाल खुद भ्रष्ट्राचार में लिप्त हो गए. इस बार उन्होंने दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया है.

Bihar News: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के बयान पर बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने पलटवार किया है. सीएम आतिशी ने कहा था कि बीजेपी फर्जीवाड़े से चुनाव जीतती है. इस पर सोमवार को गया में मीडिया से बातचीत के दौरान संतोष सुमन ने कहा बीजेपी फर्जीवाड़े से तो क्या केजरीवाल जनता के आशीर्वाद से चुनाव जीतते हैं? एक जमाने में कांग्रेस भी फर्जीवाड़े से ही चुनाव जीतती होगी. ये सब बेकार की बातें हैं. संविधान में इसका कोई स्थान नहीं है. 

आगे कहा कि निष्पक्ष संस्था पर अंगुली उठाई जा रही है. वही संस्था दिल्ली में और बिहार का चुनाव कराती है. दिल्ली में चुनाव जीत गए तो सही है और पंजाब में हार गए तो गलत है. यह दोगली नीति है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने जीरो प्रतिशत करप्शन टॉलरेंस का वादा किया था और खुद भ्रष्ट्राचार में लिप्त हो गए. थोड़ी सी शर्म बची है तो राजनीतिक जीवन में तब तक नहीं रहना चाहिए जब तक करप्शन का चार्ज खत्म न हो जाए. दिल्ली में बीजेपी की सरकार आने वाली है. 

'फर्जीवाड़ा करना रहता तो सभी जगह सरकार बना लेते'

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि हर प्रदेश में तो बीजेपी की सरकार नहीं है. अगर फर्जीवाड़ा करना रहता तो सभी जगह सरकार बना लेते. हरियाणा और पंजाब हार रहे हैं तो फर्जीवाड़ा कह रहे हैं और दिल्ली जीत रहे तो फर्जीवाड़ा नहीं है. दिल्ली में लग रहा है कि वे (केजरीवाल) चुनाव हार रहे हैं इसलिए शोर मचा रहे हैं. चोर मचाए शोर. उन्होंने कहा कि केजरीवाल अभी से ही हल्ला कर रहे हैं ताकि बाद में कह सकें कि फर्जीवाड़ा हो रहा है.

'मरने से पहले भूत बनने की बात कह रहे हैं'

तेजस्वी यादव के 'माई बहिन मान' योजना के ऐलान पर कहा कि सरकार में आएंगे तो यह करेंगे न. 20-25 साल के बाद सरकार में आएंगे इसके लिए शुभकामना है. सपना देखने का सबको अधिकार है. वे तो मरने से पहले भूत बनने की बात कह रहे हैं.

उन्होंने कहा कि तेजस्वी डीके टैक्स की बात बोलकर बरगलाने का काम कर रहे हैं. उनके पिता का 15 साल शासन था. उस पर वे खुद विवेचना और रिसर्च कर लें. उस समय कौन-कौन से टैक्स और किन लोगों का बोलबाला था. ये बात जान जाएंगे तो ये बात करना भूल जाएंगे. मंत्री ने कहा उनके पिता तो जेल यात्रा भी कर चुके हैं. जो खुद लिप्त हैं वो दूसरों पर अंगुली उठा रहे हैं. इस बार भी 2025 में एनडीए की सरकार बनेगी और तेजस्वी यादव फिर कहीं घूमने चले जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Begusarai News: बेगूसराय में बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या, खिड़की से मारी गोली, जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी कीं शेयर
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget