एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले पर मोहन भागवत के बयान का बिहार सरकार के मंत्री ने किया समर्थन, कहा- ‘गोली का जवाब गोली से’

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि धर्म पूछकर लोगों की हत्या करना मानवता को शर्मसार करना है. इससे भारत की आत्मा को ठेस पहुंची है.

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर बिहार के मंत्री संतोष कुमार सिंह की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि मोहन भागवत ने जो भी कहा है, वह बिल्कुल सही है. मैं कहता हूं कि जो धर्म पूछकर मानवता को जिसने शर्मसार किया है और भारत की आत्मा को ठेस पहुंचाई है उन्हें भारत के 140 करोड़ लोग कभी माफ नहीं करेंगे. इसलिए सरकार से मेरा आग्रह है कि इस तरह की हरकत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बदला ले, गोली का जवाब गोली से.

क्या बोले थे मोहन भागवत?
दरअसल, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि अभी जो लड़ाई चल रही है वो संप्रदायों और धर्मों के बीच नहीं, बल्कि धर्म और अधर्म के बीच है. हमारे सैनिकों और हमारे लोगों ने कभी धर्म पूछकर नहीं मारा. कट्टरपंथी लोगों ने निर्दोष लोगों को धर्म पूछकर मारा, हिंदू कभी ऐसा नहीं करते, ऐसे दुष्टों (आतंकियों) का सफाया किया जाना जरुरी है. 

केंद्रीय मंत्री की भी आई प्रतिक्रिया
पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की भी प्रतिक्रिया आई. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि आतंकवादी जहां भी होंगे, वहीं से खोज निकालेंगे. लेकिन दुर्भाग्य है बिहार में मैंने देखा कांग्रेस और लालू यादव की पार्टी ने कैंडिल मार्च निकाला. ये लोग कैंडल मार्च निकालते हैं और कहते हैं कि मैं साथ दूंगा. लेकिन व्यवहार में क्या करते हैं यहीं लोग आतंकियों का समर्थन करते हैं. ये कहते हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत दीजिए. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. 

उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग एक तरफ साथ देने का बात करते हैं दूसरी तरफ कहते हैं घटना की जांच होनी चाहिए कि वहां सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं थी. केंद्रीय मंत्री ने सवाल करते हुए कहा कि क्या 10 साल पहले वहां सिक्योरिटी थी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी.  

यह भी पढ़ें: ‘तेजस्वी यादव किसी भी कीमत पर...’, नीतीश सरकार में मंत्री मंगल पांडे का इंडिया अलायंस पर निशाना

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

70 लाख कैश, 48 घड़ियां, ADM रविंद्र कुमार के यहां छापे में मिला नोटों का ढेर
70 लाख कैश, 48 घड़ियां, ADM रविंद्र कुमार के यहां छापे में मिला नोटों का ढेर
सुपौल में फायरिंग के बीच दिनदहाड़े युवक का अपहरण, तेजस्वी यादव बोले- '7 हत्याओं के...'
सुपौल में फायरिंग के बीच दिनदहाड़े युवक का अपहरण, तेजस्वी यादव बोले- '7 हत्याओं के...'
MLC चुनाव: प्रशांत किशोर ने इस सीट से बदला उम्मीदवार, मुस्लिम कैंडिडेट उतारा
MLC चुनाव: प्रशांत किशोर ने इस सीट से बदला उम्मीदवार, मुस्लिम कैंडिडेट उतारा
CM सम्राट चौधरी के खिलाफ RJD ने खोला मोर्चा, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग से की शिकायत
CM सम्राट चौधरी के खिलाफ RJD ने खोला मोर्चा, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग से की शिकायत

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget