एक्सप्लोरर

बिहार: लापरवाही की भेंट चढ़ा मेगा वैक्सीनेशन सेंटर, बड़े तामझाम के साथ किया गया था उद्घाटन

सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर ही वेक्सीनेशन कैम्प है. जहां स्वास्थ्य विभाग के सीएस और डीएस जैसे वरीय अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है. अधिकारी मौजूद भी रहते हैं. 

सुपौल: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अगले छह महीने में छह करोड़ वैक्सीन लगाने का टारगेट तय किया है. कोरोना से बचाव को लेकर सरकार ने ये फैसला लिया है. राज्य में युद्धस्तर पर वैक्सीनेशन का काम चलाने का निर्देश दिया गया है. लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही की वजह से इस काम में ब्रेक लग रहा है. ताजा मामला बिहार के सुपौल जिले का है, जहां उद्घाटन के महज 24 घंटे बाद ही सरकार द्वारा संचालित मेगा वैक्सीनेशन सेंटर की बदहाली की तस्वीर सामने आई है.

समय से पहले ही भागे स्वास्थ्यकर्मी

सुपौल सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर बने पब्लिक लाइब्रेरी में संचालित मेगा वैक्सीनेशन सेंटर में उद्घाटन के 24 घंटे के बाद ही स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही सामने आ गई. रात के 7:30 बजे के बाद ही सेंटर में मौजूद सभी कर्मी वैक्सीन लगाने के बजाय नदारद दिखे. वैक्सीनेशन कैंप को गार्ड और पब्लिक लाइब्रेरी के इंचार्ज के भरोसे छोड़कर सभी कर्मी फरार दिखे.

गौरतलब है कि सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर बने इस मेगा वैक्सीनेशन कैंप का सोमवार मुख्यमंत्री द्वारा पूरे राज्य में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया गया था, ताकि आम नागरिकों को सुबह के 9:00 बजे से रात के 9:00 बजे तक कोविड वेक्सीन दिया जा सके. लेकिन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में कर्मियों की इतनी बड़ी लापरवाही सवाल खड़े करती है.

बता दें कि सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर ही वेक्सीनेशन कैम्प है. जहां स्वास्थ्य विभाग के सीएस और डीएस जैसे वरीय अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है. अधिकारी मौजूद भी रहते हैं. 

वेक्सीनेशन सेंटर पर सिर्फ गार्ड थे मौजूद

वेक्सीनेशन सेंटर पर मौजूद गार्ड ने बताया कि कोरोना का वेक्सीन खत्म हो गई थी, इसलिए सभी स्टाफ सवेरे ही चले गए. वहीं, लाइब्रेरी के इंचार्ज ने बताया कि सोमवार को ही डीएम द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया. सोमवार को तो 9 बजे तक सभी थे लेकिन मंगलवार को सभी जल्दी चले गए. क्यूं गए इसकी जानकारी उन्हें नहीं है.

यह भी पढ़ें -

चिराग पासवान को चुभ रही BJP की चुप्पी, कहा- रिश्ते 'एकतरफा' नहीं रह सकते 

बिहार: NIA की टीम पहुंची जहानाबाद, नक्सलियों से जुड़े मामले की करेगी जांच 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget