एक्सप्लोरर

कानून व्यवस्था को लेकर मांझी की CM नीतीश को नसीहत, कहा- बिना भय होय न प्रीत...

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने रामायण की चौपाई लिख कर सीएम नीतीश को नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि अब अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है क्योंकि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग आग्रह की भाषा नहीं समझते.

पटना: बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जारी विवाद के बीच शनिवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का बड़ा बयान सामने आया है. सूबे में बढ़ते आपराधिक घटनाओं को देखते हुए जीतन राम मांझी ने सीएम नीतीश को नसीहत दी है कि अब वे आग्रह ना करें बल्कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें.

मांझी ने ट्वीट कर कही ये बात

जीतन राम मांझी ने शनिवार को अपने एक आधिकारिक ट्वीट में लिखा कि सुन्दरकाण्ड में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने कहा है, " विनय न मानत जलधि जड़, गये तीन दिन बीत, बोले राम सकोप तब, बिन भय होय न प्रीत." नीतीश कुमार जी बिहार के अपराधिक वारदातों को ध्यान में रखकर अब इन पंक्तियों को चरितार्थ करने की आवश्यकता है.

क्या है मांझी की ट्वीट के मतलब?

बता दें कि इन पंक्तियों के इस्तेमाल रामायण के सुंदर कांड में उस वक़्त इस्तेमाल किया गया है, जब प्रभु राम मां सीता को लेने लंका जा रहे थे और समुद्र से रास्ता मांग रहे थे. तीन दिनों तक लगातार आग्रह करने के बाद भी जब समुद्र ने रास्ता नहीं दिया था तो क्रोधित होकर प्रभु राम ने लक्ष्मण से अग्नि बाण उठाने की बात कही थी. प्रभु श्री राम ने लक्ष्मण से कहा था कि मूर्ख व्यक्ति आग्रह की भाषा नहीं समझता उन्हें डरा कर ही काम कराया जा सकता है.

ऐसे में सूबे की बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए रामायण की चौपाई लिखकर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने भी सीएम नीतीश से आग्रह छोड़ कर कार्रवाई करने की अपील की है. मांझी की ट्वीट के स्पष्ट अर्थ है कि बहुत दिनों तक आग्रह किया जा चुका है. अब अपराधियों के मन से खौफ पैदा करने की जरूरत है.

आपराधिक घटनाओं में हो रही लगातार वृद्धि 

गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में बिहार में आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है. क्राइम कंट्रोल को लेकर सीएम नीतीश लगातार बैठक कर रहे हैं. इसके बावजूद पुलिस कुछ सफलता हासिल करती नहीं दिख रही. वहीं, मंगलवार को बिहार में राजधानी पटना में हुए इंडिगो मैनेजर की हत्या ने सूबे की प्रशासनिक व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है.

यह भी पढ़ें - 

प्रेमी के साथ मिलकर शिक्षिका पत्नी ने कराई पति की हत्या, 12 हजार रुपये में दी थी सुपारी बिहार पुलिस में ट्रांसजेंडर की होगी एंट्री, अपराधियों पर नकेल कसते आएंगे नजर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट और नितिन नवीन के खिलाफ पूर्व IPS की विवादित टिप्पणी, 'BJP को…'
CM सम्राट और नितिन नवीन के खिलाफ पूर्व IPS की विवादित टिप्पणी, 'BJP को…'
'प्रशांत किशोर Gen-Z के हीरो हैं, बिहार का चेहरा हैं' शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- PK को जिताओ
'प्रशांत किशोर Gen-Z के हीरो हैं, बिहार का चेहरा हैं' शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- PK को जिताओ
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
बांकीपुर में वोटिंग से पहले फंसे प्रशांत किशोर? शिकायत दर्ज
बांकीपुर में वोटिंग से पहले फंसे प्रशांत किशोर? शिकायत दर्ज

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर किरेन रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को खड़े होकर दी चेतावनी
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर किरेन रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को खड़े होकर दी चेतावनी
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget