एक्सप्लोरर

Bihar News: मधेपुरा में मासूम बच्चे की गला रेत कर हत्या, घर पर अकेले थे दो छोटे भाई

Murder Innocent: घटना के बाद परिजन मासूम को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस सनसनीखेज घटना कि जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई.

Madhepura Criminals Murder Child: मधेपुरा में शुक्रवार देर रात एक घर में घुसकर मासूम बच्चे की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गया. मामला मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 6 की है, जहां चार की संख्या में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद इलाके में दहाशत का माहौल है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

बताया जाता है कि घटना के बाद परिजन मासूम को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस सनसनीखेज घटना कि जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई, जिसे देखते हुए काफी संख्या में अस्पताल में पुलिस बल तैनात कर दिए गए. वहीं इस मामले कि जानकारी देते हुए मृतक के पिता नीरज झा ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ जयप्रकाश नगर वार्ड संख्या 6 में किराये के घर में रहते हैं. शुक्रवार की देर रात में दोनों पति-पत्नी घर में नहीं थे. वे किसी समारोह मे गए हुए थे, घर मे केवल बड़े और छोटा पुत्र मौजूद था.

घर में घुस कर पहले पानी मांगा 

पिता ने बताया कि इसी दौरान चार अपराधियों ने उनके घर पर पहुंच कर बच्चे से पानी मांगा. उनका बड़ा बेटा आदर्श पानी लाने अंदर चला गया. इतने में अपराधियों ने उनके छोटे बेटे अंकुर कुमार को पकड़ कर दबिया से गला रेत दिया. जब उनका दूसरा बेटा पानी लेकर वहां पहुंचा तो उसे भी पकड़ कर मारने की कोशिश की. किसी तरह वह जान बचाकर वहां से भागा. नीरज झा ने बताया कि किसी से उनका कोई विवाद नहीं है. घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया है, इसकी जानकारी नहीं है.

मामले पुलिस का क्या है कहना?

वहीं परिजन लगातार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे थे और पोस्टमार्टम करवाने से इंकार भी कर रहे थे. इधर सदर अस्पताल में मौजूद एएसपी प्रवेंद्र भारती, हेडक्वार्टर डीएसपी मनोज मोहन, इंस्पेक्टर रामलखन पंडित सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने समझा बुझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इस मामले को लेकर एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि जानकारी मिलते हीं मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है. एक विशेष टीम का गठन भी किया गया है. घटनास्थल के आसपास लगा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है. जल्द हीं इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः By-election Results 2024: सुबह 10 बजे का अपडेट, बिहार उपचुनाव में चारों सीटों पर कौन है आगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget