एक्सप्लोरर

By-election Results 2024: सुबह 10 बजे का अपडेट, बिहार उपचुनाव में चारों सीटों पर कौन है आगे?

By-election Results: बिहार की तरारी, बेलागंज, रामगढ़ और इमामगंज सीटों के लिए सख्त सुरक्षा के बीच काउंटिंग हो रही है. मतगणना स्थल पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों को लगाया गया है.

Bihar By-Poll Results 2024: बिहार में चार विधानसभा सीटों पर शनिवार (23 नवंबर) को उपचुनाव की मतगणना (Bihar Bypolls Result) जारी है. कड़ी सुरक्षा के बीच तरारी, बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ में काउंटिंग जारी है. काउंटिंग को लेकर तमाम केंद्रों पर थर्ड लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है. सुबह 10 बजे तक तरारी में बीजेपी, इमामगंज में आरजेडी आगे थी. 

चारों विधानसभा सीट का हाल 

तरारी की बात करें तो यहां पहले राउंड में बीजेपी आगे चल रही है. बीजेपी के प्रत्याशी विशाल प्रशांत को 6,034 वोट मिला है. वहीं माले से राजू यादव दूसरे नंबर पर हैं. उन्हें 5,901 वोट मिला है. जन सुराज की किरण देवी को मात्र 628 वोट मिले हैं. यहां शांतिपूर्ण मतगणना जारी है. 

वहीं इमामगंज में तीसरे राउंड की गिनती पूरी हो गई है. यहां से आरजेडी के प्रत्याशी रोशन कुमार लगातार आगे चल रहे हैं. उन्हें तीसरे राउंड तक 13 हजार 352 वोट मिले हैं. दूसरे नंबर दीपा मांझी हैं जिन्हें 11,048 वोट मिले हैं. जन सुराज के जितेंद्र पासवान को 9,588 मत मिले हैं. गिनती आगे जारी है.

उधर बेलागंज में भी पहले राउंड के आंकड़े के मुकाबिक जेडीयू की मनोरमा देवी आगे चल रही हैं. उन्हें 7,114 वोट मिले हैं. आरजेडी से विश्वनाथ कुमार सिंह दूसरे नंबर हैं. उन्हें 4,721 वोट मिले हैं. वहीं जन सुराज तीसरे नंबर पर है. यहां से मो. अमजद को मात्र 842 वोट मिले हैं. रामगढ़ में तीसरे राउंड के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी के अशोक सिंह से बीएसपी के सतीश कुमार यादव 3,089 मतों से आगे चल रहे हैं. आगे राउंड की मतगणना जारी है. 

सख्त सुरक्षा के बीच काउंटिंग जारी

तरारी, बेलागंज, रामगढ़ और इमामगंज सीटों के लिए सख्त सुरक्षा के बीच काउंटिंग होनी है. मतगणना स्थल पर केंद्रीय सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस के जवानों को लगाया गया है. पर जिला नियंत्रण कक्ष, मेडिकल काउंटर, पर्यवेक्षक व वरीय पदाधिकारी के बैठने की व्यवस्था, कंप्यूटर, स्टाफ, फोटो कॉपी मशीन समेत कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.

आपको बता दें कि यह उपचुनाव एनडीए के लिए भी बड़ी चुनौती है. रामगढ़, तरारी और बेलागंज तीनों सीटों को महागठबंधन से खींचकर अपने पाले में लाना बड़ी चुनौती है. इस उपचुनाव में भाजपा ने रामगढ़ और तरारी विधानसभा क्षेत्र से अपने उम्मीदवार उतारे हैं. तरारी विधानसभा की चुनावी जंग त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी हुई है. यहां भाजपा के विशाल प्रशांत का मुकाबला भाकपा माले के राजू यादव से है. रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में भी बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है.

इमामगंज विधानसभा उपचुनाव में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर की उम्मीदवार दीपा मांझी भी त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी हुई हैं. हालांकि अपनी सीट बरकरार रखने के लिए उन्होंने पूरी ताकत झोंक दी है. यहां आरजेडी के रोशन मांझी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. क्योंकि इमामगंज में एमवाई समीकरण बरकरार है और इस बार पासवान जाति का वोट जनसुराज के उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र की तरफ जाता दिख रहा है. वहीं बेलागंज में मुकाबला आरजेडी के विश्वनाथ कुमार सिंह, जेडीयू की मनोरमा देवी, जन सुराज पार्टी के मोहम्मद अमजद और एआईएमआईएम के मोहम्मद जामिन अली हसन के बीच है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Bypolls Result 2024: बिहार उपचुनाव के फैसले की घड़ी आज, कड़ी सुरक्षा के बीच चार सीटों पर मतगणना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget