एक्सप्लोरर

बेतिया से लेकर सहरसा, सीतामढ़ी, मधेपुरा तक LPG की समस्या, किसे पहले मिल रहा सिलेंडर? जानें

Bihar LPG Crisis: कई लोगों का आरोप है कि उनके फोन पर गैस डिलवरी का मैसेज आ रहा लेकिन घर तक सिलेंडर नहीं पहुंच रहा. कई लोगों ने कहा कि नंबर लगाने के बाद ओटीपी आने में समस्या है.

सरकार के लाख दावों के बावजूद बिहार के अलग-अलग जिलों में लोगों को गैस (एलपीजी) के लिए परेशानी हो रही है. सिलेंडर लेकर लोग सुबह से लंबी-लंबी लाइन में हैं लेकिन गैस नहीं मिल पा रहा है. बेतिया, मधेपुरा, सहरसा, सीतामढ़ी, सुपौल सहित कई जिलों से ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं. स्थिति ऐसी हो गई है कि एजेंसी संचालक और उपभोक्ताओं के बीच बहस हो रही है. हंगामा हो रहा है.

बेतिया में बुधवार को लोग गैस के लिए लंबी लाइन लगाकर खड़े दिखे. उपभोक्ताओं का कहना है कि वे सुबह 4 बजे से ही गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े हो जाते हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. कई लोगों ने कहा कि मोबाइल से नंबर लगाया जा रहा, ओटीपी मिलने के कुछ देर बाद यह सूचना दे दी जाती है कि गैस की डिलीवरी हो गई जबकि घर तक सिलेंडर पहुंच ही नहीं रहा. इस स्थिति से नाराज उपभोक्ता गैस गोदाम पहुंचकर विरोध जता रहे हैं. 

कुछ ऐसी ही तस्वीर बिहार के सहरसा में भी देखने को मिली. सहरसा में भी गैस की भारी किल्लत है. उपभोक्ताओं को समय से गैस नहीं मिल रहा है. लोग लंबी लाइन लगाकर इंतजार के बाद चले जा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल-LPG के संकट के बीच बिहार में उठाया गया बड़ा कदम, DM-SP को निर्देश जारी

प्रभावित हो रही रोजमर्रा की जिंदगी

मधेपुरा में एलपीजी को लेकर लोग परेशान हैं. घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है. ग्राहकों का कहना है कि कई दिनों पहले ही बुकिंग कराई गई है लेकिन गैस नहीं मिल रहा है. एक एजेंसी पर नोटिस चस्पा किया गया है कि आज उन्हीं को सिलेंडर मिलेगा जिन्होंने तीन मार्च तक बुकिंग कराई है. यानी अभी एक सप्ताह पहले वालों को ही मिल रहा है.

उधर सीतामढ़ी के कई इलाकों में भी यही हाल है. होम डिलीवरी का सिस्टम लगभग समाप्त हो चुका है. लोग सीधे एजेंसी ही पहुंच रहे हैं. कई ग्राहकों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से ओटीपी आने में दिक्कत हो रही है. सुपौल में तो बुधवार को लोगों ने एनएच को जाम कर दिया.

25 दिन के अंतराल पर लगाएं नंबर

बता दें कि सरकार की ओर से दावा किया जा रहा है कि गैस की किल्लत नहीं है. कालाबाजारी पर रोक के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. यह भी साफ किया गया है कि एलपीजी गैस की बुकिंग एवं इसके अगले बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतराल निर्धारित है. इतने दिनों के अंतराल पर नंबर लगाने वालों को गैस पहले मिल रहा है.

यह भी पढ़ें- Bihar LPG Crisis: सुपौल में भी गैस को लेकर भारी परेशानी, 10 दिन पर भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, NH जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget