एक्सप्लोरर

पूर्व MLA के भतीजे के साथ लूटपाट, विरोध करने पर अपराधियों ने स्थानीय युवक की गोली मारकर की हत्या

दरभंगा एसएसपी बाबूराम ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है. घटनास्थल पर मिले सुराग के आधार तहकीकात की जा रही है. जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में बीती रात लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर मशरफ बाजार की है. दरअसल, सोमवार की देर रात जब व्यापारी से छिनतई कर भाग रहे अपराधी का कुछ लोगों ने विरोध किया तो, अपराधी ने एक युवक को गोली मार दी. इलाज के दौरान डीएमसीएच में युवक की मौत हो गई.

स्थानीय लोगों ने की अपराधी की पिटाई

वहीं, गोली मार कर भाग रहे अपराधी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की. ऐसे में अपराधी को गंभीर अवस्था में डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना मशराफ बाजार स्थित मारवाड़ी हाई स्कूल के पास की है. बता दें कि जिस व्यापारी से छिनतई की घटना हुई है, वे हायाघाट के पूर्व विधायक अमरनाथ गामी के भतीजे नारायण गामी हैं. जबकि अपराधी की गोली से मारा गया युवक स्थानीय दीपू कुमार था.

मिली जानकारी अनुसार मारवाड़ी हाई स्कूल के पास दो बाइक सवार अपराधी लूट की घटना को अंजाम देने के लिए पहले से घात लगाए खड़े थे. इधर, नारायण अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी अपराधी उनका बैग छीन कर भागने लगे. भागने के दौरान शिवाजी नगर मोहल्ला निवासी दीपू कुमार ने बहादुरी दिखाते हुए एक अपराधी को धर दबोचा.

अपराधी की हालत गंभीर

अपराधी को पकड़ने के बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. तभी हथियार से लैश एक अपराधी ने दीपू की आंख में गोली मार दी. इससे दीपू वहीं गिर पड़ा. गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग अपराधी के पीछे दौड़ पड़े. कुछ दूर तक दौड़ने के बाद एक अपराधी को लोगों ने धर दबोचा जबकि दूसरा भागने में सफल रहा. आक्रोशित भीड़ ने अपराधी की जम कर धुनाई कर दी.

इधर, मोहल्ले के लोगों ने घायल दीपू को बाइक से डीएमसीएच पहुंचाय, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अधमरे अवस्था में अपराधी को रिक्शे पर लादकर नगर थाना ले गई. इसके बाद अपराधी को इलाज के लिए पुलिस की गाड़ी से डीएमसीएच लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

एसएसपी ने कही ये बात

मामला संज्ञान में आने के बाद दरभंगा एसएसपी बाबूराम दल बल के साथ डीएमसीएच पहुंचे और मामले की तहकीकात में जुट गए. एसएसपी बाबूराम, सिटी एसपी अशोक प्रसाद, नगर थाना पुलिस और यूनिवर्सिटी थाना पुलिस के साथ घटना स्थल पहुंचे. मौके से अपराधी की बाइक और कुछ सामान बरामद हुआ है.

दरभंगा एसएसपी बाबूराम ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है. घटनास्थल पर मिले सुराग के आधार तहकीकात की जा रही है. जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. इधर, पूर्व विधायक ने भी मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें-  नीतीश कुमार के विधायक ने खुद को बताया 'रंगबाज', कहा- रिवाल्वर रहता है मेरे पास, निकाल कर ठोक दूंगा लालू यादव की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने 'हड़पा' रिम्स का गद्दा-तकिया! जानें- क्या है पूरा मामला?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राबड़ी देवी को आवास खाली न करना पड़े इसलिए RJD उठा सकती है ये कदम, पार्टी का बड़ा बयान
राबड़ी देवी को आवास खाली न करना पड़े इसलिए RJD उठा सकती है ये कदम, पार्टी का बड़ा बयान
बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच BJP-JDU में अनबन की स्थिति? संजय झा बोले- 'लोगों को परेशानी है...'
बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच BJP-JDU में अनबन की स्थिति? संजय झा बोले- 'लोगों को परेशानी है...'
JEE Advanced Result 2026: बिहार के शुभम कुमार को मिला पहला स्थान, टॉप होने पर कहा- 'मैं पिछले दो…'
JEE Advanced Result 2026: बिहार के शुभम को मिला पहला स्थान, टॉप होने पर कहा- 'मैं पिछले दो…'
बिहार चुनाव के बाद पहली बार पिता लालू के साथ दिखीं रोहिणी आचार्य, वीडियो शेयर कर लिखा ये इमोशनल मैसेज
बिहार चुनाव के बाद पहली बार पिता लालू के साथ दिखीं रोहिणी आचार्य, वीडियो शेयर कर लिखा ये इमोशनल मैसेज

वीडियोज

New Tata Tiago EV facelift walkaround | #tata #tatatiago #autolive
'हस्तिनापुर के वीर' में धृतराष्ट्र नहीं होंगे लाचार, Sandeep Mohan का बड़ा खुलासा
Iran US War | Strait of Hormuz | Janhit: होर्मुज में ईरान ने खींची 'रेड लाइन'! | Trump | IRGC
Ghaziabad Asad Encounter | UP Police: असद ढेर, पर क्यों भड़का है विपक्ष? | Bakrid
Ghaziabad Asad Encounter | Janhit: जुर्म देखा या धर्म? | Bakrid | UP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुए अटैक के बाद क्या होगा ममता बनर्जी का अगला कदम? TMC ने बताया
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुए अटैक के बाद क्या होगा ममता बनर्जी का अगला कदम? TMC ने बताया
फिल्म 'धुरंधर' को लेकर पाकिस्तान के पत्रकार के बयान से कुमार विश्वास गदगद, विरोधियों को सुनाई खरी-खोटी
फिल्म 'धुरंधर' को लेकर पाकिस्तान के पत्रकार के बयान से कुमार विश्वास गदगद, विरोधियों को सुनाई खरी-खोटी
बैरकपुर के पूर्व सांसद, TMC से BJP में वापसी... जानें कौन हैं अर्जुन सिंह, जिन्होंने शुभेंदु सरकार में ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
बैरकपुर के पूर्व सांसद, TMC से BJP में वापसी... जानें कौन हैं अर्जुन सिंह, जिन्होंने शुभेंदु सरकार में ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
7 Viral Moment Of IPL 2026: कोहली-हेड की लड़ाई से लेकर रियान पराग का विवादित वीडियो, देखें IPL 2026 के 7 वायरल मोमेंट
कोहली-हेड की लड़ाई से लेकर रियान पराग का विवादित वीडियो, देखें IPL 2026 के 7 वायरल मोमेंट
3-4 दिन वेंटिलेटर पर थे शोएब इब्राहिम के पिता, अब एक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट, पत्नी दीपिका की तबियत को लेकर कहा ये
3-4 दिन वेंटिलेटर पर थे शोएब इब्राहिम के पिता, अब एक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट, पत्नी दीपिका की तबियत को लेकर कहा ये
दिल्ली में SPA की बिल्डिंग में लगी आग पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में...
दिल्ली में SPA की बिल्डिंग में लगी आग पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में...
Ludhiana News: पाना-चाबी फैक्ट्री में गैस लीक, दम घुटने से पिता-बेटे समेत 3 की मौत, कई मजदूर अस्पताल में भर्ती
लुधियाना: पाना-चाबी फैक्ट्री में गैस लीक, दम घुटने से पिता-बेटे समेत 3 की मौत, कई मजदूर अस्पताल में भर्ती
JEE एडवांस्ड में बिहार के शुभम कुमार ने हासिल की AIR 1, मेहनत से लिखा सफलता का नया अध्याय, जानें उनकी कहानी
JEE एडवांस्ड में बिहार के शुभम कुमार ने हासिल की AIR 1, मेहनत से लिखा सफलता का नया अध्याय, जानें उनकी कहानी
Embed widget