एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार के विधायक ने खुद को बताया 'रंगबाज', कहा- रिवाल्वर रहता है मेरे पास, निकाल कर ठोक दूंगा

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का कहना है कि वो खुद ही रंगबाज हैं, किसी से डरते नहीं हैं. रिवाल्वर रहता है उनके पास, सीधे ठोक देंगे.

भागलपुर: जेडीयू नेतृत्व और पार्टी विधायकों की सोच में क्या कोई समानता नहीं है ? ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि एक तरफ जहां जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अहिंसा की बात करते हैं, वहीं, दूसरी तरह जेडीयू विधायक गोली मारने की बात करते हैं. अभी दो दिन पहले रविवार जेडीयू प्रशिक्षण शिविर में आरसीपी सिंह ने कहा था कि जेडीयू के कार्यकर्ता को मनसा, वाचा, कर्मणा पूरी तरह अहिंसक रहना है. हमारे विचार, वाणी और व्यवहार में हमारी पार्टी और हमारे नेता के संस्कार की झलक दिखनी चाहिए.

जेडीयू विधायक ने खुद को बताया रंगबाज

इसके ठीक विपरीत भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का कहना है कि वो खुद ही रंगबाज हैं, किसी से डरते नहीं हैं. रिवाल्वर रहता है उनके पास, सीधे ठोक देंगे. दरअसल, पूरा मामला रविवार का है. रविवार को जेडीयू विधायक बांका जिले के श्याम बाजार पहुंचे थे, जहां कथित तौर पर ग्रामीणों द्वारा उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है.

करीब 30 समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे विधायक जी कुछ करते या कहते इससे पहले ही ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और उनका विरोध शुरू कर दिया. ऐसे में उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा. इस घटना के संबंध जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा, " मैं अपनी जमीन देखने के लिए गए था. वहां कुछ लोगों ने कब्जा जमा लिया है. लेकिन मेरे जाने के बाद वहां कुछ लोग जमा हो गए, जो मेरे साथ दुर्व्यवहार करने लगे."

जमीनी विवाद को लेकर कही ये बात

वहीं, जब गोपाल मंडल से ये पूछा गया कि अगर आपके बॉडीगॉर्ड आपके साथ नहीं रहते तो आप क्या करते तो उन्होंने ने साफ तौर पर कहा, " भले ही मेरे पास बॉडीगार्ड नहीं होते, लेकिन मेरे पास रिवाल्वर रहता है, मैं निकाल कर ठोक देता. रही बात बंधक बनाने की गोपाल मंडल को कोई बंधक नहीं बना सकता है, हम खुद रंगबाज हैं."

उन्होंने कहा कि 24 मार्च को विधानसभा सत्र समाप्त होगा और 25 या 26 को मैं फिर सभी से मिलूंगा और इस बार प्रशासन के लोग भी साथ रहेंगे. मैं पेपर लेकर जाऊंगा, अगर मेरी जमीन हुई तो मैं सभी के घरों को बुलडोजर चला कर खत्म कर दूंगा और मेरी जमीन नहीं हुई तो मैं हाथ जोड़ कर निकल जाऊंगा. अब सारी बातें कानून के तहत होंगी.

यह भी पढ़ें -

बिहार में 10 एकड़ जमीन में बनेगा 'मंकी हॉउस', घोड़परास से जुड़ी समस्याओं का भी जल्द होगा समाधान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं', RJD के बाद JDU की मांग
'नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं', RJD के बाद JDU की मांग
'भरत तिवारी क्रिमिनल था, पाकिस्तान में हथियार...', भोजपुर एनकाउंटर पर BJP नेता का बड़ा बयान
'भरत तिवारी क्रिमिनल था, पाकिस्तान में हथियार...', भोजपुर एनकाउंटर पर BJP नेता का बड़ा बयान
पटना मेट्रो का विस्तार आज से, मलाहीपकड़ी तक शुरू होगी सेवा, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे लोकार्पण
पटना मेट्रो का विस्तार आज से, मलाहीपकड़ी तक शुरू होगी सेवा, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे लोकार्पण
नीतीश कुमार पर मेहरबान हुई RJD? पीएम मोदी से की केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी देने की मांग
नीतीश कुमार पर मेहरबान हुई RJD? पीएम मोदी से की केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी देने की मांग

वीडियोज

Pak Af Drone Attack: अब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा! कितनी मचाई तबाही? ABPLIVE
Mahakumbh के दौरान भी हुई थी राम मंदिर में चोरी
देशभर में मानसून का तांडव, कई शहर जलमग्न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, 27 मई को क्या हुआ था?
Champat Rai का बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं', RJD के बाद JDU की मांग
'नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं', RJD के बाद JDU की मांग
अरविंद केजरीवाल का सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए गृह मंत्री अमित शाह?
अरविंद केजरीवाल का सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए गृह मंत्री अमित शाह?
एस श्रीसंत से हटा बैन, क्या अब होगी क्रिकेट में वापसी? जानें क्या है पूरा मामला
एस श्रीसंत से हटा बैन, क्या अब होगी क्रिकेट में वापसी? जानें क्या है पूरा मामला
सपा चीफ अखिलेश यादव के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने दी बधाई, कहा- 'PDA की हिस्सेदारी से...'
सपा चीफ अखिलेश यादव के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने दी बधाई, कहा- 'PDA की हिस्सेदारी से...'
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
भारत-पाकिस्तान खत्म करें टेंशन, खोलें एयरस्पेस... 100+ दिग्गजों ने PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
भारत-PAK खत्म करें टेंशन, खोलें एयरस्पेस... 100+ दिग्गजों ने PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
Venezuela Indian Sailor Death : वेनेजुएला में मारे गए भारतीय का इंडिया पहुंचा शव, दिल-दिमाग, गुर्दा, लिवर सब गायब, शॉक में है परिवार
वेनेजुएला में मारे गए भारतीय का इंडिया पहुंचा शव, दिल-दिमाग, गुर्दा, लिवर सब गायब, शॉक में है परिवार
Embed widget