एक्सप्लोरर

Bihar Lok Sabha Elections: बीमा भारती ने पप्पू यादव को लेकर दिया विस्फोटक बयान, कहा- 'उनके गुंडे...'

Bima Bharti Targets Pappu Yadav: बीमा भारती ने कहा कि पूर्णिया की बेटी बहू हूं. जनता का आशीर्वाद मुझे मिलेगा. उन्होंने मौजूदा सांसद संतोष कुशवाहा पर आरोप लगाया कि उन्होंने कोई काम नहीं किया है.

Bima Bharti: पूर्णिया लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में चुनाव होना है. आज बुधवार (24 अप्रैल) को चुनाव प्रचार थम जाएगा. 26 अप्रैल को वोटिंग है. महागठबंधन से आरजेडी ने बीमा भारती को प्रत्याशी बनाया है और वो पूरे जोश के साथ प्रचार भी कर रही हैं. इन सबके बीच बीमा भारती से एबीपी न्यूज़ ने बातचीत की है, जिसमें उन्होंने पप्पू यादव (Pappu Yadav) को लेकर विस्फोटक बयान दिया है.

बीमा भारती ने पूर्णिया सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव पर हमला करते हुए कहा, "वो नशेड़ियों, स्मैकर्स, गुंडों को मेरे कार्यक्रम में भेजते हैं. वह लोग कार्यक्रम में आकर मेरे कार्यकर्ताओं को धमकाते हैं. परेशान करते हैं. मेरी गाड़ी पर धक्का भी मारा है. मतदाताओं को पप्पू यादव के गुंडे धमका रहे हैं. व्यवसायी डरे हुए हैं. ऐसे लोग कभी नहीं जीतेंगे. पप्पू यादव बौखला गए हैं. खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली स्थिति हो गई है उनकी."

बीमा भारती बोलीं- 'जेडीयू के सांसद ने 10 साल में नहीं किया काम'

बातचीत में आगे बीमा भारती ने कहा, "पूर्णिया की बेटी बहू हूं. जनता का आशीर्वाद मुझे मिलेगा. विकास के मुद्दे पर हम चुनाव लड़ रहे हैं. जेडीयू के प्रत्याशी और मौजूदा सांसद संतोष कुशवाहा ने बतौर सांसद 10 साल में कोई काम नहीं किया. जनता उनसे नाराज है. हमको मौका देगी. तेजस्वी यादव ने जनता से पूर्णिया में एनडीए को वोट देने की अपील नहीं की है. उनके बयान को मीडिया में गलत तरीके से दिखाया गया. हमको जिताने के लिए उन्होंने (तेजस्वी यादव) पूरी ताकत लगाई है."

बता दें कि पूर्णिया लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा. इस सीट पर दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को चुनाव होना है. जेडीयू से संतोष कुशवाहा मैदान में हैं तो वहीं आरजेडी से बीमा भारती चुनाव लड़ रही हैं. इन सबके बीच पप्पू यादव निर्दलीय मैदान में उतरे हैं. देखना होगा कि किसका खेल बनता और बिगड़ता है.

यह भी पढ़ें- मुकेश सहनी ने BJP पर लगाया साजिश का आरोप, कहा- 'हम मछली खा रहे कांटा मोदी जी को गड़ रहा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget