एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: NDA की बैठक को चिराग पासवान ने बताया शिष्टाचार मुलाकात, कहा- 'ऐसा कुछ खास नहीं था'

Chirag Paswan: बिहार से पांच सांसद देने वाले चिराग पासवान जब शुक्रवार को दिल्ली में एनडीए की बैठक में शामिल हुए तो काफी खुश नजर आ रहे थे. उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद ये एक शिष्टाचार मुलाकात थी.

NDA Meeting: लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार एनडीए की बैठक में नए सांसदों की एक दूसरे से मुलाकात हुई. एलजेपीआर प्रमुख चिराग पासवान ने बैठक के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास से निकलने के बाद कहा कि एक यह शिष्टाचार मुलाकात थी और कुछ नहीं. हमलोग सभी एक दूसरे से मिले और बधाई दी. 

'सिर्फ एक मुलाकात थी बैठक'

चिराग पासवान ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बैठक सिर्फ एक मुलाकात थी. वहीं संसद भवन में हुई बैठक पर कहा कि वहां रक्षा मंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री भी मौजूद थे. यह शिष्टाचार मुलाकात थी, कोई विशेष चर्चा नहीं हुई. चुनाव नतीजों के बाद हमलोग मिले नहीं थे, इसलिए सभी से मिले और एक-दूसरे को बधाई दी. 

आपको बता दें कि इससे पहले बिहार से पांच सांसद देने वाले चिराग पासवान जब शुक्रवार को दिल्ली में एनडीए की बैठक में शामिल हुए तो काफी खुश नजर आ रहे थे. वहां उनकी मुलाकात हिमाचल से सांसद बनी कंगना रनौत से हो गई, जो 13 साल पहले उनके साथ फिल्मों में काम कर चुकीं थीं. दोनों एक दूसरे का हाल चाल पूछा और फिर कुछ राजनीति की बातें भी हुईं. 

सूत्रों की मानें तो चिराग पासवान ने एनडीए सराकर में अपनी कोई शर्त नहीं रखी है, उनका कहना है कि वो नरेंद्र मोदी के हनुमान बनकर काम करेंगे. जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसको अच्छी तरीके से निभाएंगे. उनका कहना है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार को आगे ले जाना है. 

नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनेगें प्रधानमंत्री

शुक्रवार को पुराने संसद भवन के हॉल में बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन संसदीय दल का नेता चुने जाने का प्रस्ताव रखा. जिसका सभी सहयोगी दलों ने अनुमोदन किया.  बैठक में बिहार के भी सभी नवनिर्वाचित सांसद मौजूद रहे. चिराग पासवान, नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी, गिरिराज सिंह समेत सभी नेताओं ने पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनाए जाने पर एक मत से मंजूरी दी. इसके साथ ही तमाम नेताओं ने एक दूसरे को बधाई भी दी. 

ये भी पढे़ंः 'नीतीश कुमार बिहार के बुजुर्गों का भी पैर छूएं, लालू यादव का...', बोले पप्पू यादव नरेंद्र मोदी तो उनके हमउम्र हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget