एक्सप्लोरर

Bihar Monsoon Session: चौथे दिन भी विपक्ष का हंगामा, कहा- महागठबंधन में आएं नीतीश कुमार और सरकार बनाएं

Protest over Agnipath Scheme: बुधवार को सत्र शुरू होने से पहले केंद्र सरकार पर कांग्रेस और वाम दल ने जमकर हमला बोला. उनका कहना है कि सदन में अग्निपथ योजना पर चर्चा हो.

पटनाः मानसून सत्र शुरू होने से पहले बुधवार को फिर कांग्रेस-वामदल ने अग्निपथ योजना की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. कांग्रेस विधायक मुन्ना तिवारी ने कहा कि अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) केंद्र सरकार वापस ले. यह छात्रों-युवाओं के साथ धोखा है. केंद्र सरकार तानाशाही पर उतर आई है. सदन में अग्निपथ पर चर्चा हो, लेकिन स्पीकर चर्चा नहीं करा रहे हैं. वहीं वाम दल के विधायक अजीत कुशवाहा ने कहा कि आज भी सदन की कार्यवाही का बहिष्कार महागठबंधन के सभी विधायक करेंगे. सदन में स्पीकर अग्निपथ पर जबतक चर्चा नहीं कराएंगे तब तक महागठबंधन के विधायक सदन में नहीं जाएंगे.

अजीत कुशवाहा ने कहा कि कल (मंगलवार) विधानसभा में दोपहर में विपक्ष के साथ साथ जेडीयू के विधायक भी नहीं आए थे. अग्निपथ पर जेडीयू महागठबंधन के साथ है. नीतीश कुमार को अब एनडीए छोड़कर महागठबंधन में आ जाना चाहिए और सरकार बनाना चाहिए. मेरी जानकारी है कि वह आएंगे.

यह भी पढ़ें- Jehanabad Cylinder Blast: गैस सिलेंडर फटने से जहानाबाद में 2 बच्चों की हुई मौत, तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे

अग्निपथ पर जेडीयू से बनी सहमति

कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने कहा कि अग्निपथ योजना पर विधानसभा में चर्चा नहीं हो रही, इसलिए कल की तरह आज भी महागठबंधन के विधायक सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करेंगे. कल जेडीयू के भी विधायक सदन में नहीं गए थे. जेडीयू से अग्निपथ पर हमलोगों की सहमति बन गई है. जेडीयू इस योजना के खिलाफ है. नीतीश कुमार एनडीए से अलग हो जाएं और महागठबंधन में आएं व सरकार बनाएं. जेडीयू और बीजेपी का बेमेल गठबंधन है. जेडीयू एनडीए में खुश नहीं है.

सदन में नहीं आए विपक्षी दल के विधायक

बता दें बिहार विधानसभा परिसर में बीते मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा था कि दो बजे से सदन की कार्यवाही का सभी विपक्षी दल बहिष्कार करेंगे क्योंकि स्पीकर अग्निपथ योजना पर चर्चा नहीं करा रहे. दो बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्षी दल के साथ-साथ जेडीयू का भी कोई विधायक सदन में नहीं आया. जेडीयू से सिर्फ सुनील कुमार आए लेकिन तुरंत चले गए. दो बजे सदन में सिर्फ बीजेपी के विधायक और स्पीकर थे. हालांकि आज कार्यवाही शुरू हो गई है और सदन में बीजेपी के साथ-साथ जेडीयू के भी सभी विधायक हैं. विपक्षी दल आज भी सदन में नहीं आए हैं. स्पीकर के कक्ष के सामने धरने पर बैठे हैं.

यह भी पढ़ें- Nalanda News: पैसे के लेनेदेन में युवक की हत्या, प्राइवेट पार्ट और हाथ तोड़ा, दोपहर में घर से निकला फिर नहीं आया वापस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget