एक्सप्लोरर

Bihar News: आज थम जाएगा बिहार विधान परिषद के चुनाव का प्रचार, 31 मार्च को 5 सीटों के लिए होनी है वोटिंग

Bihar Legislative Council Elections 2023: कुल 48 प्रत्याशी मैदान में हैं. पांच अप्रैल को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे. जानिए कहां से कौन लड़ रहा है.

पटना: बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 31 मार्च को पांच सीटों पर वोटिंग होनी है. इसके लिए चुनाव प्रचार आज बुधवार को थम जाएगा. 31 मार्च की सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी. पांच अप्रैल को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे. वैसे तो इस चुनाव में मुख्य लड़ाई बीजेपी और महागठबंधन के बीच है, लेकिन इस चुनाव में निर्दलीय एवं अन्य छोटी पार्टियों को मिलाकर देखें तो कुल 48 प्रत्याशी मैदान में हैं.

सभी चुनाव की तरह इस चुनाव में भी मतदान के 48 घंटे पहले प्रचार बंद होंगे. पांच सीटों में तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और दो स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान होना है. 13 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी. विधान परिषद सदस्यों की संख्या 75 है, जिसमें चार विधान परिषद सदस्य का कार्यकाल आठ मई को समाप्त हो रहा है जबकि एक सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है.

यह सीट सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सीपीआई के केदारनाथ पांडेय के निधन के बाद से खाली है. आठ मई 2023 को जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होगा उनमें गया स्नातक क्षेत्र से अवधेश नारायण सिंह, सारण स्नातक क्षेत्र से वीरेंद्र नारायण यादव, कोसी निर्वाचन क्षेत्र से संजीव कुमार सिंह, गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संजीव श्याम सिंह शामिल हैं. बीजेपी और महागठबंधन के लिए यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

किस-किस में कहां से लड़ाई?

महागठबंधन से तीन सीटों पर जेडीयू जबकि एक सीट पर आरजेडी और एक सीट पर सीपीआई चुनाव मैदान में है. बीजेपी चार सीटों पर चुनाव मैदान में है. सारण स्नातक क्षेत्र से जेडीयू से वीरेंद्र यादव मैदान में हैं तो बीजेपी से महाचंद्र सिंह चुनाव मैदान में हैं. सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सीपीआई के आनंद पुष्कर चुनाव मैदान में हैं. वह स्वर्गीय केदारनाथ पांडेय के बेटे हैं. उनके खिलाफ बीजेपी से डॉ. धर्मेंद्र सिंह को चुनाव मैदान में उतारा गया है.

इसके अलावा गया स्नातक क्षेत्र से आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे पुनीत कुमार सिंह को चुनाव मैदान में उतारा गया है. बीजेपी से गया स्नातक क्षेत्र से नारायण सिंह चुनाव मैदान में हैं. काफी लंबे समय से वो यहां से जीतते हुए आए हैं. कोसी की शिक्षक सीट से जेडीयू के संजीव कुमार सिंह चुनाव मैदान में हैं तो बीजेपी से रंजन कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है. गया शिक्षक  निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के संजीव श्याम सिंह चुनाव मैदान में हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में 29 साल से थाने में 'कैद' थे हनुमानजी, अब जाकर हुई रिहाई, जानिए क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget