एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार को किसने कैद कर लिया? तेजस्वी यादव ने किया खुलासा, कहा- होश में नहीं हैं सीएम

Tejashwi Yadav: बिहार में सरकार है तो मुख्यमंत्री को लीड करना चाहिए, लेकिन वह निर्णय लेने लायक अब नहीं है. जो एक मुख्यमंत्री को निर्णय लेना चाहिए वह नहीं ले पा रहे हैं.

Tejashwi Yadav News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकास यात्रा पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) लगातार सवाल उठा रहे हैं और लगातार यह बात कह रहे हैं कि सीएमओ नीतीश नहीं बल्कि उनके जगह पर कोई और चल रहा है. रविवार को एक बार फिर तेजस्वी यादव ने उन पर निशाना साधा है. उन्होंने इतना तक कह दिया कि नीतीश कुमार तो होश में ही नहीं है, उन्हें कुछ नेताओं ने और कुछ रिटार्यड अधिकारियों ने हाइजैक कर लिया है. उन्हें कैद करके रखे हुए हैं. 

तेजस्वी ने नीतीश कुमार को लेकर क्या कहा?

तेजस्वी यादव ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बिहार में तो सरकार है ही नहीं और जो सरकार है, होश में नहीं है. उन्होंने कहा कि चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, दोनों उपमुख्यमंत्री सभी पहले कहते थे कि नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, लेकिन अब तो स्थिति ऐसी आ गई है कि चर्चा करना पड़ेगा कि सरकार है भी या नहीं है.

उन्होंने कहा कि अगर बिहार में सरकार है तो मुख्यमंत्री को लीड करना चाहिए, लेकिन वह निर्णय लेने लायक अब नहीं है. जो एक मुख्यमंत्री को निर्णय लेना चाहिए वह नहीं ले पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आखिर सरकार कौन चला रहा है? उनके चंद रिटायर अधिकारी और कुछ नेता हैं, दो दिल्ली में है और दो पटना में है वे लोग अपने फायदे के लिए निर्णय ले रहे हैं. इन लोगों को सिर्फ अपना देखना है, बिहार के कई लोगों ने छोड़ दिया है.

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीएम  यात्रा पर निकले लेकिन किसी से कोई संवाद नहीं कर रहे हैं. ना मीडिया से ना जनता से, किसी का कोई जवाब भी वह नहीं दे रहे हैं. ना सदन में ना और कहीं. हमने चिट्ठी लिखा उसका जवाब नहीं दिए. केजरीवाल जी दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं उनके चिट्ठी का भी वह जवाब नहीं दिए एक मुख्यमंत्री का जवाब क्या संजय झा देंगे. उन्होंने कहा कि पूरी तरीके से इन लोगों ने नीतीश कुमार को कैद करके रखा है. नीतीश कुमार को आगे करके सरकार चलाया जा रहा है और यही सच्चाई है. कोई माने या ना माने लेकिन यही सच्चाई है और ऐसे ही बिहार चल रहा है.

बीपीएससी में पेपर लीक के मामले पर क्या बोले

उन्होंने बीपीएससी अभ्यर्थियों को लेकर कहा कि जब बीपीएससी में पेपर लीक का मामला आया तो एक सेंटर की परीक्षा रद्द की गई. सभी केंद्र की परीक्षा क्यों नहीं रद्द की गई. इन सब बातों से बिहार की जनता में नाराजगी है. हमने जो छोड़ा उसके बाद एक भी नौकरी नहीं लगी. एग्जाम होता है और पेपर लीक हो जाता है. छात्रों के आंखों में आंसू है और पीठ पर लाठी का दाग है. हम लोग की सरकार में  युवाओं के चेहरे पर जो खुशी थी, वह अब नहीं दिख रही है. यह जनता की सरकार नहीं है. यहां पूरी तरह प्रशासनिक अराजकता फैल गई है.

ये भी पढ़ेंः BPSC Candidate Protest: कल पटना के गांधी मैदान में लगेगी छात्र संसद, पीके करेंगे अगुवाई, कहा- लंबी लड़नी है लड़ाई

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
Bihar News: भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget