एक्सप्लोरर

BPSC Candidate Protest: कल पटना के गांधी मैदान में लगेगी छात्र संसद, पीके करेंगे अगुवाई, कहा- लंबी लड़नी है लड़ाई

Prashant Kishor: बीपीएससी अभ्यर्थी अब रविवार से पटना के गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन करेंगे. कल दोपहर 12 बजे से गांधी मूर्ति के नीचे इसकी शुरुआत होगी. इस कार्यक्रम को छात्र सांसद नाम दिया गया है.

Prashant Kishor News: पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर बीपीएससी अभ्यर्थी आज 11वें दिन भी बैठे हुए हैं. BPSC 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन जारी है. इस बीच दोपहर 2:30 बजे प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) धरनास्थल पहुंच गए हैं. वो छात्रों से बातचीत कर रहे हैं. माना जा रहा था कि यहां से ये लोग सीएम हाउस तक अपनी मांग को लेकर जाएंगे, जिसका ऐलान पीके ने पहले ही कर दिया था, लेकिन अब प्लान चेंज हो गया है. 

पटना के गांधी मैदान में होगा धरना प्रदर्शन 

अब बातचीत में तय हुआ कि कल से पटना के गांधी मैदान में दोपहर 12 बजे से गांधी मूर्ति के नीचे धरना प्रदर्शन होगा. कार्यक्रम को छात्र संसद नाम दिया गया है. इसे लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि हम अभ्यर्थियों का समर्थन करते हैं. कल रविवार को मौजूद रहेंगे. बच्चों के भविष्य का सवाल है. बिहार में कोई भी परीक्षा बिना पेपर लीक के नहीं होती है. इस समस्या को अब हमेशा के लिए खत्म करना है.

पीके ने कहा कि अब लड़ाई कैसे आगे लड़ना है, यह तय कल होगा. गांधी मैदान में छात्रों की छात्र संसद लगेगी. लंबी लड़ाई लड़नी है तो बड़ी प्लानिंग करनी होगी. इस छात्र संसद में शिक्षाविद, छात्र और उनके परिवार वाले भी आएंगे. पुलिस डराने की कोशिश ना करे. हमारे पार्टी के लोग छात्र का बचाव करेंगे. 
नीतीश कुमार लाठी तन्त्र नहीं चला सकते.

राजनीतिक दलों का भी पूरा समर्थन

अभ्यर्थियों ने अपने इस धरने प्रदर्शन को 'शिक्षा सत्याग्रह' नाम दिया है. छात्रों को राजनीतिक दलों का भी पूरा समर्थन मिल रहा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सांसद पप्पू यादव के बाद अब प्रशांत किशोर ने भी खुलकर उनका समर्थन किया है. आज उनके नेतृत्व में जन सुराज पार्टी इन अभ्यर्थियों के साथ गर्दनीबाग धरनास्थल से सीएम हाउस तक पदयात्रा करने की तैयारी में थे, लेकिन अब धरना दोबारा गांधी मैदान से शुरू होगा. 

ये भी पढ़ेंः गया में जर्जर सरकारी भवन में लटका मिला युवक का शव, लोगों ने देखकर कहा- ये तो हत्या है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget