एक्सप्लोरर

Bihar Land Survey 2024: बिहार में जमीन सर्वे को लेकर बड़ा बदलाव, लोगों के लिए आई राहत वाली खबर

Bihar Land Survey: मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि जमीन सर्वे के पहले चरण में हम लोग समय देने जा रहे हैं. पहले चरण में लोगों ने शुरुआती तौर पर समय मांगा है.

Bihar Land Survey Update: बिहार में जमीन सर्वे का काम तेज से जारी है. अभी शुरुआती दौर है तो लोगों को कई तरह की समस्या भी हो रही है. इसे विभाग भी मान रहा है. यही वजह है कि विभाग ने पहले फेज में अभी समय बढ़ाने का फैसला किया है. लोगों के लिए राहत वाली खबर है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने बीते गुरुवार (19 सितंबर) को मीडिया को इस संबंध में जानकारी दी है. कहा है कि दो-तीन दिनों में इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी हो जाएगा.

पहले चरण में मिलेगा ज्यादा समय: दिलीप जायसवाल

मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि जमीन सर्वे के पहले चरण में हम लोग समय देने जा रहे हैं. पहले चरण में लोगों ने शुरुआती तौर पर समय मांगा है. उनको स्वघोषणा पत्र आदि देना है, तो हम पहले चरण में समय देने जा रहे हैं. इस सवाल पर कि पहला चरण कब तक चलेगा? इस पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि दो-तीन दिनों में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा. इसके बाद तिथि के बारे में पता चल जाएगा. हालांकि उन्होंने इस संबंध में यह भी साफ कर दिया कि सिर्फ पहले चरण में हम लोग ज्यादा समय देंगे ताकि जो जमीन के मालिक हैं उनको सर्वे में कोई दिक्कत का सामना ना करना पड़े.

मंत्री ने साफ कहा- किसी भी सूरत में नहीं रुकेगा सर्वे

वहीं दूसरी ओर चर्चा यह भी है कि बिहार में कई कारणों को देखते हुए जमीन सर्वे का काम रुक सकता है. या फिलहाल बंद किया जा सकता है. इस पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने साफ कहा कि सर्वेक्षण का काम किसी भी सूरत में नहीं रुकेगा. उन्होंने कहा कि जमीन माफिया और जिन लोगों ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया है उन लोगों ने अफवाह फैलाई है कि जमीन का सर्वे रुकने वाला है. यह रुकने वाला नहीं है. आम आदमी को कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े विभाग उसकी चिंता कर रही है, इसलिए फर्स्ट स्टेज में हम समय बढ़ाने वाले हैं.

बिहार में जमीन सर्वे को लगभग हो गए एक महीने

बता दें कि बिहार में पिछले महीने 20 अगस्त से जमीन का सर्वे शुरू हुआ है. देखा जाए तो एक महीने बीत चुके हैं. हालांकि जमीनी स्तर पर कई तरह की समस्याएं आ रही हैं. कई लोग बाहर रहते हैं तो कई लोग ऐसे हैं जिनके पास जमीन से संबंधित किसी तरह के कागजात नहीं हैं. हालांकि विभाग ने उसके लिए भी उपाय तैयार किए हैं. लगातार इस संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं. विभाग का दावा है कि लोगों को किसी तरह की समस्या नहीं होगी.

यह भी पढ़ें- बिहार के किसी कोने से 4 घंटे में आ सकेंगे पटना, एक्सप्रेसवे-हाईवे को लेकर CM नीतीश ने की बड़ी बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget