एक्सप्लोरर

बिहार: नीतीश के नए मंत्रीमंडल में बीजेपी के ये चेहरे हो सकते हैं फिर से शामिल

बिहार में कई ऐसे पुराने दिग्गजों का नाम सामने आ रहा है जिनका इस बार की नीतीश कुमार में भी मंत्री बनना तय है और इनके नाम का ऐलान औपचारिकता मात्र है.

पटना : बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन रही है जिसकी अगुआई नीतीश कुमार कर रहे हैं. कल यानि सोमवार को नीतीश कुमार 37वें मुख्यमंत्री के तौर पर सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे वहीं उनके साथ उपमुख्यमंत्री के तौर पर सुशील कुमार मोदी के नाम पर अटकलें लगाई जा रही हैं लेकिन अभी तस्वीरें अभी साफ नही है. इनके अलावा भी बिहार में कई ऐसे पुराने दिग्गजों का नाम सामने आ रहा है जिनका इस बार की नीतीश कुमार में भी मंत्री बनना तय है और इनके नाम का ऐलान औपचारिकता मात्र है. नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में अगर बड़े चेहरों की बात करें तो उसमें सबसे पहला नाम मंगल पांडेय का है जो फिलहाल बिहार के स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. सूत्रों की माने तो मंगल पांडेय का इस बार भी मंत्री बनना तय है क्योंकि उनकी गिनती बिहार में पार्टी के वरीय नेताओं में होती है. मंगल पांडेय विधान परिषद के सदस्य है और नीतीश कुमार के भी वो काफी करीबी बताए जाते हैं, ऐसे में उनका इस बार भी नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनना तय है. दूसरा नाम प्रेम कुमार का आ रहा है. बीजेपी के नेता और गया से आठवीं बार विधायक चुने गए प्रेम कुमार पिछली सरकार में कृषि मंत्री थे और सूत्रों की माने तो इस बार भी उनका मंत्री बनना तय है. तीसरा नाम नंदकिशोर यादव का है जो सातवीं बार पटना साहिब से विधायक चुने गए हैं और पिछली सरकार में ये पथ निर्माण मंत्री थे. बीजेपी में नंद किशोर यादव एक कद्दावर नेता के रुप में जाने जाैते हैं. अब इन नेताओं का मंत्री बनना तो तय माना जा रहा है लेकिन क्या इनका विभाग वही रहेगा या बदलेगा इस पर भी सस्पेंस बरकरार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget