एक्सप्लोरर

Bihar News: 'जेल में 90 परसेंट लोग हमारे', RJD विधायक इजहार असफी पर धमकी का आरोप, क्राइम पर अब क्या कहेंगे तेजस्वी यादव?

Kishanganj Viral Video: वीडियो में विधायक जेल के अंदर ही शिक्षक को अपने गुंडों से गत करवा देने की धमकी दे रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि 90 परसेंट आदमी जेल में जो बंद हैं, उन्हीं के हैं.

MLA Izhar Asfi News: किशनगंज के कोचाधामन से आरजेडी विधायक इजहार असफी और एक सरकारी शिक्षक के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में विधायक जेल के अंदर ही शिक्षक को अपने गुंडों से गत करवा देने की धमकी दे रहे हैं. वो कानून को अपने हाथ में लेते हुए एक शिक्षक को जेल के अंदर ही अपने गुंडों से दुर्गति करवाने की धमकी देते सुने जा सकते हैं.

विधायक का धमकी भरा वीडियो बेटे ने किया वायरल

ये धमकी भरा वीडियो विधायक के बेटे मुहम्मद इम्तियाज असफी ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट से खुद वायरल किया है. साथ ही उसने अपने विधायक पिता को भी टैग किया है. दरअसल किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के अपग्रेड उच्च विद्यालय अहमदनगर मोधो में पदस्थापित शिक्षक ने स्कूली छात्र की पिटाई कर दी थी. 31 जुलाई 2024 को विधायक इजहार असफी इंसाफ करने के लिए स्कूल पहुंचे थे.

इसी दौरान उन्होंने आरोपी शिक्षक को धमकी भरे लहजे में कहा कि दो दिन में जेल के अंदर ही तुम्हारा गत करवा देंगे. उन्होंने ये भी कहा कि पता है ना 90 परसेंट आदमी जेल में जो बंद हैं, हमी लोगों के हैं. इसमें चोर है, बदमाश है, लुच्चा है लफंगा, बदमाश और हत्यारा सब है. बाहर में तुम्हारा कुछ नहीं होगा तो जेल के अंदर ही तुम्हारा गत करवा देंगे.

जेडीयू के पूर्व विधायक ने की मामले की निंदा

वहीं आरजेडी विधायक से धमकी भरे वायरल वीडियो के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने वीडियो ठीक से सुन और देख लेने की बात कही. पूरे मामले पर जेडीयू के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने वीडियो की निंदा कर कहा कि कानून की नजर में चाहे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और विधायक हो सभी लोग बराबर हैं और इस तरह का बयान देना निंदनीय है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: जमुई में फैमिली कोर्ट में पहुंचा था दामाद, साले और ससुर ने चाकू से कर दिया हमला, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम पर जन सुराज ने उठाए सवाल, कहां हो गई गड़बड़?
नितिन नवीन की नई टीम पर जन सुराज ने उठाए सवाल, कहां हो गई गड़बड़?
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget