एक्सप्लोरर

'बिहार केसरी' पहलवान विवेकानंद सिंह का निधन, हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती

Vivekanand Singh Death: बिहार केसरी पहलवान विवेकानंद सिंह को 27 मार्च को हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पटना के आरोग्यम अस्पताल में 2 अप्रैल की देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली.

Wrestler Vivekanand Singh Passes Away: बिहार के मशहूर पहलवान 'बिहार केसरी' विवेकानंद सिंह का निधन हो गया. उन्होंने पटना के आरोग्यम अस्पताल में 2 अप्रैल की देर रात अंतिम सांस ली. जानकारी के अनुसार, विवेकानंद सिंह को 27 मार्च को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और बुधवार को देर रात उनका निधन हो गया.

विवेकानंद सिंह बिहार के प्रसिद्ध कुश्ती पहलवानों में से एक थे और उन्हें 'बिहार केसरी' की उपाधि से सम्मानित किया गया था. उन्होंने अपने कुश्ती करियर में कई बड़े मुकाबले जीते और राज्य का नाम रोशन किया. उनके निधन से खेल जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है.

पहलवान विवेकानंद सिंह के पार्थिव शरीर को आज गुरुवार को उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. राज्य के कई खेल और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

बता दें कि पहलवान विवेकानंद सिंह रिश्ते में मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के भाई थे. दोनों के बीच की दुश्मनी भी किसी से छुपी नहीं थी. पहलवान विवेकानंद सिंह ने अनंत सिंह को खुली चुनौती दी थी. अनंत सिह पर 2004 में जानलेवा हमला भी किया गया था. जिसका आरोप पहलवान विवेकानंद पर लगा थी. इस केस में उन्हें 10 साल की सजा भी सुनाई गई थी.

RJD नेता ने जताया दुख
आरजेडी एमएलसी कार्तिक कुमार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा कि बिहार केसरी विवेकानंद सिंह का दुखद देहांत दिनांक 02.04.2025 को रात्रि 11:30 बजे हृदयगति रुक जाने से हो गया. उनका अंतिम संस्कार दिनांक 03.04.2025 सुबह 9 बजे नदावा के बाढ़ स्थित गंगा तट पर किया जाएगा. आपसे अनुरोध है कि अंतिम यात्रा में शामिल हो दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना करें.

यह भी पढ़ें: बक्सर आ रहे हैं देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज, 9-15 अप्रैल तक होगा सनातन पर दिव्य प्रवचन

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget