एक्सप्लोरर

'ऑपरेशन सिंदूर' के दिन बेटी ने लिया जन्म तो खुश हो उठा परिवार, नाम रख दिया- 'सिंदूरी'

Operation Sindoor: यह परिवार बिहार के कटिहार जिले के कुर्सेला प्रखंड का रहने वाला है. परिवार का मानना है कि यह दिन (ऑपरेशन सिंदूर) उनके लिए दोहरी खुशी लेकर आया है.

Bihar News: सेना की 'ऑपरेशन सिंदूर' वाली कार्रवाई से देश भर के लोग उत्साहित हैं. आतंकवाद के खिलाफ इसे बड़े एक्शन के रूप में देखा जा रहा है. सेना के शौर्य को याद रखने के लिए एक परिवार ने अपनी बेटी का नाम 'सिंदूरी' रख दिया. मामला बिहार के कटिहार जिले का है. 7 मई की रात यानी मंगलवार को सेना ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था और उस दिन इस परिवार में बेटी ने भी जन्म लिया था. फिर क्या था.. शोर मच गया कि 'सिंदूरी' आई है.

सेना की कार्रवाई और बेटी के जन्म से आई डबल खुशी

यह परिवार कटिहार जिले के कुर्सेला प्रखंड का रहने वाला है. संतोष मंडल और उनकी पत्नी राखी कुमारी के घर बीते मंगलवार (07 मई) को एक बेटी ने जन्म लिया. इस ऐतिहासिक दिन को हमेशा के लिए यादगार बनाने के उद्देश्य से परिवार ने अपनी बेटी का नामकरण सेना के उसी ऑपरेशन से जोड़कर रख दिया. परिवार का मानना है कि यह दिन उनके लिए दोहरी खुशी लेकर आया है. एक तरफ देश की सेना ने दुश्मनों को करारा जवाब दिया तो दूसरी ओर उनके घर लक्ष्मी का आगमन हुआ.

क्या कहते हैं सिंदूरी के परिजन?

परिजनों ने कहा, "यह सिर्फ नाम नहीं, एक भावना है. 'सिंदूरी' नाम हमारी बेटी को देशभक्ति की वो प्रेरणा देगा जो आने वाले वर्षों में उसे गर्व से भर देगा." आगे कहा कि यह उनका छोटा सा प्रयास है देश की सेना और उनके पराक्रम को सलाम करने का.

'सिंदूरी' नाम बना चर्चा का विषय

स्थानीय लोगों में भी उत्साह है. गांव के लोग इस बच्ची को सम्मान की दृष्टि से देख रहे हैं. 'सिंदूरी' नाम चर्चा का विषय बन चुका है. सोशल मीडिया पर भी यह खबर वायरल हो रही है. लोग इस भावनात्मक जुड़ाव की सराहना कर रहे हैं. देश के कोने-कोने से ऑपरेशन सिंदूर को लेकर गर्व और समर्थन की खबरें आ रही हैं. इस बीच कटिहार का ये मामला भी चर्चा में है. हर कोई अपनी-अपनी ओर से इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहा है.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: 'जिन्होंने उस सिंदूर की लाज…', सेना की कार्रवाई पर गिरिराज सिंह ने अब क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
अशोक धाम भगदड़ में 8 मौतें, ललन सिंह बोले- अफवाह ने ली जान
अशोक धाम भगदड़ में 8 मौतें, ललन सिंह बोले- अफवाह ने ली जान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget