एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: 'जिन्होंने उस सिंदूर की लाज…', सेना की कार्रवाई पर गिरिराज सिंह ने अब क्या कहा?

Operation Sindoor: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हमें अपने देश की सेना के शौर्य पर भरोसा है, गर्व है, जिनके बल-बूते पर हम निश्चिंत होकर सोते हैं. वे बेगसूराय में पत्रकारों से बात कर रहे थे.

Operation Sindoor: देश भर में 'ऑपरेशन सिंदूर' की चर्चा हो रही है. पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद आतंकवाद के खिलाफ की गई इस बड़ी कार्रवाई से देश की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की वाहवाही हो रही है. गुरुवार (08 मई, 2025) को बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) ने बड़ी बात कह दी.

'ये घटना घटना नहीं… ऑपरेशन सिंदूर है'

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हमें अपने देश की सेना के शौर्य पर भरोसा है, गर्व है, जिनके बल-बूते पर हम निश्चिंत होकर सोते हैं. उस सेना के शौर्य पर हमें गर्व है जिन्होंने उस सिंदूर की लाज को रखा है. मुझे देश की सेना के शौर्य पर और देश के नेतृत्व पर, दोनों पर गर्व है. जो कहते हैं वो करते हैं. गिरिराज सिंह ने आगे कहा, "ये घटना घटना नहीं है, ऑपरेशन सिंदूर है, और जो देश के भारतवासी हैं उनका सीना गर्व से फुल जाता है."

हालांकि एक सवाल पर जवाब देने से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बचते भी दिखे. पत्रकारों ने गिरिराज सिंह से पूछा कि आम लोगों का कहना है कि अगर आतंकवाद को खत्म करने के लिए पाकिस्तान को खत्म करना पड़े तो? इस पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता ने सीधे जवाब नहीं दिया. वह इस पर कुछ कहते इससे बचते हुए एक लाइन में कह दिया कि, "हमारी सेना के शौर्य पर मुझे पूरा गर्व है." हालांकि सवाल और बयान दोनों एक-दूसरे से कोसों दूर हैं.

इससे पहले बीते बीते बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था, "जय हिंद की सेना. सेना से कभी सबूत मत मांगना… देशद्रोही कहलाओगे." उन्होंने इस पोस्ट के जरिए बिना किसी का नाम लिए सबूत मांगने वालों पर तंज कसा है.

यह भी पढ़ें- पहलगाम में मारे गए थे IB अधिकारी मनीष रंजन, अब 'ऑपरेशन सिंदूर' पर क्या बोला परिवार?

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को लेकर सुधाकर सिंह का बड़ा दावा, JDU का होगा अंत!
अनंत सिंह को लेकर सुधाकर सिंह का बड़ा दावा, JDU का होगा अंत!
‘कसम खाकर बताएं CM-अशोक चौधरी’, अनंत सिंह ने क्यों उठाया गद्दारी का मुद्दा?
‘कसम खाकर बताएं CM-अशोक चौधरी’, अनंत सिंह ने क्यों उठाया गद्दारी का मुद्दा?
‘फारूक अब्दुल्ला भारत के दुश्मन’, कांग्रेस पर भी बरसे गिरिराज सिंह
‘फारूक अब्दुल्ला भारत के दुश्मन’, कांग्रेस पर भी बरसे गिरिराज सिंह
मोकामा में 35 साल से दबदबा, कभी खुद तो कभी पत्नी विधायक; कौन हैं अनंत सिंह?
मोकामा में 35 साल से दबदबा, कभी खुद तो कभी पत्नी विधायक; कौन हैं अनंत सिंह?

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget