एक्सप्लोरर

Bihar News: कटिहार में आक्रोशित भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, चोरी के मामले में था आरोपी

People Beat up Three Youths: घटना के बाद पुलिस की 112 टीम और गश्ती दल ने काफी एक्टिव कार्रवाई करते हुए तीनों को समय पर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनमें से एक पंचानंद उर्फ पंच लाल की मृत्यु हो गई.

Katihar News: बिहार के कटिहार जिला अंतर्गत कोढ़ा थाना क्षेत्र के फुलवरिया से (19 सितंबर) को युवकों की पिटाई एक मामला सामने आया, जहां फुलवरिया पंचायत के वार्ड चार में साइकिल चोरी के आरोप में आक्रोशित भीड़ ने पीट-पीट कर तीन लोगों को जख्मी कर दिया. एसपी वैभव शर्मा ने आज शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 19 तारीख को लगभग 2 बजे फुलवरिया वार्ड नंबर 4 में एक घटना घटित हुई थी, जिसमें भीड़ और एक परिवार के कुछ लोगों के जरिए तीन लोगों के साथ मारपीट की गई थी, जिसमें एक की मौत हो गई है. 

पिटाई में एक युवक की मौत 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के बाद पुलिस की 112 टीम और गश्ती दल ने काफी एक्टिव कार्रवाई करते हुए तीनों को समय पर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनमें से एक पंचानंद उर्फ पंच लाल की मृत्यु हो गई. बाकी दो लोग बिट्टू मुंडा और विलास ऋषि अभी इलाजरत हैं. एफआईआर में चार नाम दिए गए थे और कुछ अज्ञातों के बारे में बताया गया था. उनमें से तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

एसपी ने कहा कि हम लोग प्रयासरत है कि इसमें और जितने भी लोग शामिल हैं, उन लोगों को हम लोग गिरफ्तार करें ताकि इस तरह की कोई भी घटना भविष्य में न हो, इस केस में सुलेखा देवी, दिनेश दास जो कि सरपंच है और नीरज दास पिता लक्ष्मण दास इन तीनों की गिरफ्तारी हुई है. बताया गया है कि झिकटिया निवासी नारायण ऋषि टोला का 45 वर्षीय पंचलाल ऋषि अपने दोस्त के साथ फुलवरिया दास टोला गया था, जहां पर ग्रामीणों ने मनोज दास की साइकिल चोरी का आरोप लगाकर पिटाई शुरू कर दी.

इस मामले में पंच लाल ऋषि समेत कुल तीन लोगों का हाथ बांधकर रखा गया था. मौके पर पहुंची पुलिस पदाधिकारी ने गंभीर स्थिति में तीनों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां एक व्यक्ति का इलाज के दौरान मौत हो गई. दो व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति को गंभीर देखते हुए दोनों युवक को पूर्णिया रेफर कर दिया गया है.

घायलों में पोखर टोला रांची के बिट्टू ऋषि, बड़ी भैसदीरा के विलास ऋषि शामिल है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है. मृतक की पत्नी आशा देवी ने बताया कि सुबह घर में ही था. 12 बजे के आस-पास हमने खाना खाने के लिए खोजबीन शुरू की, तो हमें कुछ पता नहीं चला.

तीन आरोपियों से पूछताछ जारी 

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से पता चला कि आपका पति कोढ़ा सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती है. अस्पताल आने पर पता चला कि मेरे पति पंचलाल ऋषि की मौत हो चुकी है. मृतक के साथ दो अन्य लोगों के बारे में उसने बताया कि इन लोग का नाम व घर पता नहीं है. ये दोनों इस टोले में लगभग 10 दिन से रह रहे थे. इस सिलसिले में तीन लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है. पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: नवादा में चंद घंटों में राख हो गया महादलितों का गांव, गुनहगार भू विभाग या कोई और?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget