एक्सप्लोरर

कंगना रनौत पर RLSP ने दर्ज करवाया केस, उपेंद्र कुशवाहा के बारे में कही थी ये बातें

आरएलएसपी के अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहित कई अन्‍य नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी को लेकर कंगना रनौत के खिलाफ आरएलएसपी ने मुकदमा दायर कर दिया है.

पटना: कंगना रनौत की मुश्किलें आसान होती नहीं दिख रही.इस बार कंगना को बिहार के नेता पर टिप्पणी करना मंहगा पड़ा. आरएलएसपी ने अभिनेत्री कंगना रनौत पर रालोसपा के अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहित कई अन्‍य नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी को लेकर कंगना के खिलाफ मुकदमा दायर किया है.

पटना सिविल कोर्ट में दायर केस में रालोसपा व उनके अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की तस्वीर को नकारात्मक ढंग से पेश करने का आरोप लगाया गया है. पार्टी ने ट्विटर इंडिया के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करवाया है. धारा 501क, 502क, 505 और IT एक्ट 66 A के तहत पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्याम बिहारी सिंह ने यह मामला दर्ज करवाया है. इस मौके पर रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव फजल इमाम बजी भी मौजूद रहे.

बताते चलें कि कंगना रनौत ने आरएलएसपी की तस्वीर को ट्वीट किया था.बीते दिनों कंगना रनौत ने यो यो फन्नी सिंह नाम के ट्विटर अकांउट से आरएलएसपी की चुनावी रैली की एक तस्वीर शेयर की थी. तस्वीर में उपेंद्र कुशवाहा सहित अन्‍य नेताओं को लुटियंस लिबरल, जिहाद, आजाद कश्मीर, कम्युनिस्ट, खालिस्तान तथा अर्बन नक्सल आदि संज्ञाएं दी गई थीं. उन्‍हें टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्‍य बताया गया था. उपेंद्र कुशवाहा की तस्‍वीर पर आजाद कश्‍मीर लिखा गया था.

हांलाकि कंगना के उस ट्वीट के बाद आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी उनके खिलाफ ट्वीट किया था. उपेंद्र कुशवाहा ने कंगना पर आरएलएसपी की पुरानी चुनावी रैली की तस्वीर का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया था. साथ ही यह भी पूछा था कि क्‍या ऐसा करने से कंगना को राजनीति की पाठशाला में प्रवेश मिल जाएगा.ट्वीट का जवाब ट्वीट से देने के बाद अब आरएलएसपी कंगना से जवाब कोर्ट में लेने की तैयारी में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश

वीडियोज

Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी
Owaisi ने Maharashtra में कैसे कर दिया बड़ा 'खेला'?
Maharashtra में फिर 'ढाई-ढाई' साल वाला मेयर फार्मूला होगा लागू?
Sandeep Chaudhary: 89 सीटों के चक्रव्यूह में कैसे निकलेंगे Eknath Shinde? | Mumbai New Mayor | BMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है, वीडियो वायरल
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
Embed widget