एक्सप्लोरर

बिहार: दूसरे दिन भी जारी है जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, ऑपरेशन ठप, मरीजों को हो रही परेशानी

पीएमसीएम के जूनियर डॉक्टर का कहना है कि स्टाइपेंड बढ़ाने का मांग को लेकर वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. 2017 में उन्हें कहा गया था कि हर 3 साल पर स्टाइपेंड बढ़ाई जाएगी, लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हुआ है.

पटना: स्टाइपेंड में वृद्धि की मांग को लेकर पीएमसीएच समेत राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के जूनियर डॉक्टर और इंटर्न बुधवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं. कोरोना की ड्यूटी में लगे जूनियर डॉक्टरों को छोड़कर सभी विभागों में जूनियर डॉक्टरों ने काम ठप कर दिया है.

जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी के अलावा इमरजेंसी में भी कार्य बहिष्कार कर रखा है. हालांकि, हड़ताल को देखते हुए सभी मेडिकल कॉलेजों में सीनियर डॉक्टरों को तैनात कर दिया गया है.

हड़ताल लंबी चली तो पड़ेगा असर

बता दें कि हड़ताल की वजह से पीएमसीएम में कुछ घंटों के लिए ओपीडी सेवा ठप रही. हालांकि, सीनियर डॉक्टरों के आने के बाद सेवा शुरू कर दी गई. इस दौरान मरीजों की लाइन भी दिखी. मरीजों के मुताबिक कुछ जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल के बारे में उन्हें समझाकर वापस भी कर दिया. हालांकि, कोरोना मरीजों के इलाज में जिनकी ड्यूटी लगी है, वे जूनियर डॉक्टर कार्य कर रहे हैं.

पीएमसीएम के जूनियर डॉक्टर का कहना है कि स्टाइपेंड बढ़ाने का मांग को लेकर वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. 2017 में उन्हें कहा गया था कि हर 3 साल पर स्टाइपेंड बढ़ाई जाएगी, लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हुआ है. 2020 का दिसम्बर लास्ट है. ऐसे में वे चाहते हैं कि जनवरी से स्टाइपेंड बढ़ाई जाए.

जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि उनके जेडीए अध्यक्ष बहुत बार प्रधान सचिव से मिलने के लिए गए है. एक दो बार और चीजों के लिए वे हड़ताल पर गए थे. उस समय भी हमलोगों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हुई है. ऐसे में जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी, हमलोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे.

इधर, एनएमसीएच के सीनियर डॉक्टर का कहना है कि हड़ताल की वजह से आपातकालीन सेवा के साथ-साथ ओपीडी सेवा पूरी तरह से प्रभावित हो गई है. सीनियर डॉक्टरों के भरोसे पूरा अस्पताल चल रहा है. यहां वार्ड में भर्ती मरीजों का इलाज थोड़ा बहुत बाधित हो रहा है. हालांकि, नर्स अस्पताल में सेवा दे रही हैं. लेकिन मरीज को कोई बड़ी परेशानी होती है तो उसे देखने वाला सीनियर डॉक्टर मौजूद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लाठी चले, गोली चले या गोला...
'लाठी चले, गोली चले या गोला..." पप्पू यादव ने दी पीएम मोदी को चेतावनी
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget