एक्सप्लोरर

Bihar Job Alert: खरमास बाद बिहार में नौकरी की होगी भरमार, कृषि विभाग में 3 हजार पदों पर जल्द बहाली का ऐलान

कृषि विभाग में रिक्त पड़े करीब एक हजार नए पदों को जल्द से जल्द भरा जाएगा. इसके अलावे कृषि विभाग में  दो हजार अतिरिक्त नई बहालियों का विज्ञापन विभिन्न पदों के लिए जल्द ही निकाला जाएगा.

Bihar Job Alert: बिहार में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं तो अब राज्य सरकार चुनावी साल में जनता को विशेष तोहफा भी देने जा रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी प्रगति यात्रा पर हैं. इस दौरान सभी जिलों में वह अब-तक दस हजार करोड़ से ज्यादा राशि की योजनाओं का ऐलान कर चुके हैं. वहीं उनके मंत्री मंगल पांडेय ने कृषि विभाग में बहुत जल्द तीन हजार सरकारी नौकरी की घोषणा करके बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. 

कृषि विभाग में 2 हजार अतिरिक्त नई बहालियां

बिहार सरकार के कृषि मंत्री मंगल पांडेय सोमवार को कृषि भवन सभागार में कृषि विभाग के 28 सहायक निदेशक स्तर के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया. उसी दौरान उन्होंने ने घोषणा करते हुए कहा कि विभाग में रिक्त पड़े करीब 1 हजार नए पदों को जल्द से जल्द भरा जाएगा. इसके अलावे कृषि विभाग में  2 हजार अतिरिक्त नई बहालियों का विज्ञापन विभिन्न पदों के लिए जल्द ही निकाला जाएगा.

उन्होंने बताया है कि सभी नौकरी की प्रक्रिया चुनाव से पहले पूरी कर लेने का लक्ष्य रखा गया है. नियुक्ति की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से की जाएगी. विभाग की कोशिश है कि हर प्रकार के सृजित पदों को भर दिया जाए. मंगल पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच है कि युवाओं और किसानों के विकास से ही राज्य एवं देश का संपूर्ण विकास होगा.  

उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के बिहार कृषि सेवा कोटि-2 (कृषि अभियंत्रण) संवर्ग के 19 सहायक निदेशक स्तर के पदाधिकारियों एवं बिहार कृषि सेवा कोटि-5 (पौधा संरक्षण) संवर्ग के 9 सहायक निदेशक स्तर के राजपत्रित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया, जो अपनी क्षमता का प्रदर्शन कृषि विभाग की बेहतरी एवं किसानों की उन्नति के लिए करेंगे.

75 प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान

मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि राज्य में फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीट-व्याधियों तथा रोगों से बचाव के लिए किसानों को अनुशंसित मात्रा में उपादानों के उपयोग के बारे में जानकारी देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए इस वर्ष 75 प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है. किसानों के आमदनी दोगुनी करने के लिए कृषि उत्पाद का प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन के लिए उपयोगी यंत्रों से किसानों को अवगत कराने के निर्देश भी दिए. 

ये भी पढ़ेंः बिहार में पछुआ हवा से बढ़ रही ठंड, मकर संक्रांति पर आज कैसा रहेगा मौसम? जानें अपने शहर का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओवैसी पर गिरिराज का पलटवार, कहा- 'इनके अंदर जिन्ना का जिन्न है'
ओवैसी पर गिरिराज का पलटवार, कहा- 'इनके अंदर जिन्ना का जिन्न है'
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget