एक्सप्लोरर

बिहार में पछुआ हवा से बढ़ रही ठंड, मकर संक्रांति पर आज कैसा रहेगा मौसम? जानें अपने शहर का हाल

मकर संक्रांति पर्व पर भी बहुत ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना कम है. बिहार के सभी जिलों में सुबह में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा. दिन में धूप और आंशिक बादल छाए रहेंगे.

Bihar Weather Update: पिछले कई दिनों से बिहार में ठंड काफी बढ़ी हुई है, हालांकि दिन के समय खिली धूप के कारण लोगों को राहत मिल रही है. लेकिन, राजधानी पटना, गसमेत कई जिलों में सोमवार को दिन और रात में तेज पछुआ हवा चलती रही. कई जिलों में आंशिक बादल भी छाए रहे. दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. राजधानी का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी पटना में सोमवार को हल्का कोहरा छाया रहा.

ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना कम

आज मंगलवार को भी मकर संक्रांति पर्व पर बहुत ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना कम है. बिहार की कुछ जिलों में सुबह में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा. दिन में धूप और आंशिक बादल छाए रहेंगे. पछुआ हवाएं भी चल रही हैं. इस वजह से ठंड का अहसास होगा. बिहार मौसम सेवा केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक आंशिक बादल छाए रहने और मध्यम गति से पछुआ हवाएं चलने की स्थिति बनी रहने की संभावना है. आंशिक बादल छाए रहने और मध्यम गति से पछुआ हवाएं चलने की स्थिति बनी रहने की संभावना है.

मौसम विभाग ने जिन 11 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है, उनमें भोजपुर, बक्सर, दरभंगा,समस्तीपुर मुजफ्फरपुर, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, छपरा और वैशाली शामिल हैं. राज्य के बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा और कुछ जिलों में दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

सोमवार को भी दोपहर में सामान्य धूप खिलने से राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले पांच दिनों में राजधानी के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा. रात में न्यूनतम तापमान में कमी आने से राहत की उम्मीद है. राजधानी के अलावा प्रदेश के उत्तरी हिस्से में दोपहर में धूप सामान्य रहेगी, हालांकि, सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है.

सबसे कम न्यूनतम तापमान वाल्मीकिनगर का दर्ज 

बिहार का सबसे अधिक अधिकतम तापमान पूर्णिया में 26.6 जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान वाल्मीकिनगर में 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अब पछुआ हवा चलने से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है. फिलहाल घने कोहरे से राहत मिलेगी, लेकिन मध्यम कोहरा छाया रहेगा.

ये भी पढ़ेंः पटना में गणतंत्र दिवस पर 15 विभागों की निकलेंगी झांकियां, जानें किसका कौन सा होगा थीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह पर चिराग पासवान की दो टूक, जानें क्या कहा
दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह पर चिराग पासवान की दो टूक, जानें क्या कहा
BPSC ने रद्द की 1711 पदों पर भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका
BPSC ने रद्द की 1711 पदों पर भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका
दिल्ली रैली से पहले गरजे तेजस्वी, PM मोदी-शाह पर लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली रैली से पहले गरजे तेजस्वी, PM मोदी-शाह पर लगाए गंभीर आरोप
अनंत सिंह की विधायकी अभी नहीं जाएगी! स्पीकर के बयान से मिले संकेत
अनंत सिंह की विधायकी अभी नहीं जाएगी! स्पीकर के बयान से मिले संकेत

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget