एक्सप्लोरर

जहानाबाद में SI परमेश्वर पासवान ने की खुदकुशी, डिप्रेशन बनी मौत की वजह

SI Suicide Case: एसआई परमेश्वर पासवान मूल रूप से सुपौल जिले के राघोपुर थाना के रहने वाले थे. वे आंत की गंभीर बीमारी से ग्रसित थे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Jehanabad SI Suicide: जहानाबाद से  सोमवार की शाम मखदुमपुर प्रखण्ड के वाणावर पर्यटन थाना से हैरान करने वाली  घटना सामने आई है. वाणावर पर्यटन थाना में तैनात एसआई परमेश्वर पासवान ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली. एसआई परमेश्वर पासवान ने अपने कमरे के पंखे में फांसी लगाकर खुदकुशी की है. पुलिस के अधिकारी इसे डिप्रेशन में उठाया गया कदम बता रहे हैं. 

एफएसएल टीम घटनास्थल पर कर रही जांच

दरअसल वाणावर थाने में सोमवार को तकरीबन शाम चार बजे थाने के कमरे में एसआई परमेश्वर पासवान का शव पंखे से लटका देख गया. जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया. आनन-फानन में इसकी जानकारी एसपी अरविंद प्रताप सिंह और एसडीपीओ संजीव कुमार को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही एसपी अरविंद प्रताप सिंह एसडीपीओ घोसी संजीव कुमार, और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की गंभीरता से जांच की.

इधर मौके पर मौजूद घोसी एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि एसआई परमेश्वर पासवान मूल रूप से सुपौल जिले के राघोपुर थाना के रहने वाले थे और वे आंत की गंभीर बीमारी से ग्रसित थे, जिन्हें अपने इलाज में काफी खर्च हुआ था और इन्हीं सब वजह से वे काफी परेशान चल रहे थे. साथ ही उन्होंने बताया कि ये पूर्व में भी लंबी छुट्टी पर रहे थे.

पंखे से लटक कर सुसाइड क्यों किया?

एसडीपीओ के मुताबिक सोमवार को भी उनकी छुट्टी स्वीकृत की गई थी, लेकिन सवाल यह भी उठता है कि अगर उनकी छुट्टी स्वीकृत हो गई थी तो उन्होंने घर जाने के बजाए पंखे से लटक कर सुसाइड क्यों किया? उन्होंने बताया कि इस मामले की परिजनों को खबर दे दिया गई है. बहरहाल पुलिस परिजनों का इंतजार कर रही है. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद पूरे थाने का माहौल गमगीन बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: मुजफ्फरपुर में शराब धंधेबाज बबुआ डॉन गिरफ्तार, लंबे अरसे से थी पुलिस को तलाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget