एक्सप्लोरर

Bihar News: JDU ने भी मिलाए उपराष्ट्रपति के सुर में सुर, केंद्र सरकार को दे दी CM नीतीश से सीख लेने की नसीहत

Prem Kumar: श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में किसानों के हित के लिए काम कर रहे हैं. केंद्र सरकार को भी उसी तरह पूरे देश में किसानों के लिए काम करना चाहिए.

JDU Supports Vice President Statement: जेडीयू के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता राजीव रंजन ने बुधवार को एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति हैं, महामहिम हैं. उनकी बातों से असहमत होने का सवाल ही नहीं है. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने जो भी बातें कहीं, उसका एक व्यापक संदर्भ है. उन्होंने कहा है कि जो कुछ अब तक किसानों के लिए होना चाहिए था वह नहीं हुआ है, लेकिन हम लोग कहना चाहते हैं कि मोदी सरकार के शासनकाल में कृषि क्षेत्र में जो ग्रोथ रेट है वह अच्छा है. इससे यह पता चलता है कि कृषि से जुड़े उत्पादों कि उत्पादन, उनकी खपत, और वितरण को लेकर जो संभावनाएं हैं वह पहले से बेहतर हैं. किसानों की हालत पहले से बेहतर है. बहुत कुछ हासिल हुआ है. बहुत कुछ हासिल होना बाकी है.

मंत्री श्रवण कुमार ने उपराष्ट्रपति के बयान पर क्या कहा?

वहीं जेडीयू कोटे के मंत्री श्रवण कुमार ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति केंद्र सरकार को सचेत करने का काम कर रहे हैं कि किसानों के हित की जो बात है. उसका निपटारा किया जाए. उपराष्ट्रपति ने कुछ भी गलत नहीं कहा है. मैं कहना चाहता हूं कि केंद्र सरकार ने जो वादा किया है उसको पूरा करे. केंद्र सरकार ने अगर किसानों के हित की बात कही है तो उस पर अमल किया जाए. सरकार किसान मजदूरों पर ध्यान दे. उपराष्ट्रपति की हर बात से हम सहमत हैं.

श्रवण कुमार ने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि किसानों की खेती घाटे की हो रही है. प्राकृतिक आपदाओं से किसान परेशान हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में जिस तरह किसानों के हित के लिए काम कर रहे हैं, उसी तरह पूरे देश में केंद्र सरकार को किसानों के लिए काम करना चाहिए. बिहार देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां पर फसल क्षतिपूर्ति योजना लागू है. फसल की क्षति होने पर बिहार में सीधे किसानों के बैंक खाते में पैसे दिए जाते हैं. समय पर डीजल का अनुदान दिया जाता है. बिहार में मात्र 55 पैसा मैं एक मिनट बिजली किसानों को देते हैं. हमारा देश कृषि प्रधान देश है. जब तक किसान खुशहाल नहीं होंगे. देश की प्रगति नहीं होगी.

उपराष्ट्रपति ने केंद्र सरकार को किसानों के मुद्दे पर घेरा

बता दें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने केंद्र सरकार को किसानों के मुद्दे पर घेरा है. सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं. मुंबई में एक कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से उन्होंने पूछा कि किसानों से जो वादे किए गए थे, उसको पूरा क्यों नहीं किया जा रहा है? दरअसल देश में किसान आंदोलन एक बार फिर जोर पकड़ रहा है. ऐसे में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है. उपराष्ट्रपति ने पूछा की कृपया मुझे बताएं कि किसान से क्या वादा किया गया था? वादा पूरा क्यों नहीं हुआ? पिछले साल भी विरोध हुआ था, इस साल भी विरोध हो रहा है. समय का पहिया घूम रहा है. लेकिन हम कुछ नहीं करते.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'उपराष्ट्रपति सच नहीं तो क्या झूठ बोलेंगे'? अब्दुल बारी सिद्दकी ने किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget