एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार जेडीयू की नई कमेटी में उमेश कुशवाहा का प्रदेश अध्यक्ष पद बरकरार, कहा- मिशन 2025 को ध्यान में रख कर बनी टीम

JDU New Committee: बिहार में जेडीयू की नई टीम का जो गठन हुआ है उसमें सदस्यों की संख्या 115 है. प्रदेश की नई राजनीतिक सलाहकार कमेटी का गठन अभी नहीं हुआ है.

Bihar JDU Party New Committee Formed: जेडीयू की बिहार स्तर की सभी कमेटियों को आज शनिवार (24 अगस्त) को भंग किया गया था. वहीं कुछ ही घंटों के भीतर इसका नए सिरे से गठन भी कर दिया गया है. उमेश कुशवाहा बिहार जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे. बिहार जेडीयू की नई टीम में 10 उपाध्यक्ष, 49 महासचिव, 46 सचिव, 9 प्रवक्ता और एक कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं. आज ही जदयू की प्रदेश कमिटी व प्रदेश राजनीतिक सलाहकार कमेटी को भंग किया गया था. पहले जो प्रदेश कमेटी थी उसका गठन मार्च 2023 में हुआ था.

नई टीम में सदस्यों की संख्या 115

पहले जो प्रदेश कमेटी थी उसमें 20 उपाध्यक्ष, 105 महासचिव, 114 प्रदेश सचिव, 11 प्रवक्ता और 1 कोषाध्यक्ष बनाए गए थे. बाद में और नए लोगों को भी टीम में जगह दी गई थी. सदस्यों की संख्या और बढ़ गई थी. आज प्रदेश की नई टीम का जो गठन हुआ है उसमें सदस्यों की संख्या 115 है. प्रदेश की नई राजनीतिक सलाहकार कमिटी का गठन अभी नहीं हुआ है. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव और देशभर में संगठन के विस्तार व संगठन की मजबूती के लिए पार्टी की ओर से लगातार फैसले लिए जा रहे हैं.

'कमेटी में समाज के सभी वर्ग की भागीदारी'

बिहार जेडीयू की नई टीम के गठन के बाद प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी नई टीम शीर्ष नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी. विधानसभा चुनाव 2025 ज्यादा दूर नहीं है. इसलिए मिशन-2025 को ध्यान में रखते हुए हमलोगों ने अपने वर्तमान संगठन का मूल्यांकन किया और शीर्ष नेतृत्व से परामर्श और निर्देश लेकर इसमें आवश्यक बदलाव किए हैं.  इस कमेटी में समाज के सभी वर्ग की यथोचित भागीदारी सुनिश्चित की गई है. पार्टी चुनाव से पहले मजबूती के साथ काम करेगी. 

ये भी पढे़ंः Bihar Politics: 'कश्मीर को बांटना चाह रहा है इंडिया गठबंधन'?, कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के एलायंस पर बीजेपी का सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget