एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'किसी की टोपी उतर गई, किसी का तंबू उखड़ गया', JDU नेता ने कहा- हमारा तीर निशाने पर लगा

Neeraj Kumar: नीरज कुमार ने लालू यादव, तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर पर जमकर हमला बोला. उपचुनाव में जीत के बाद जेडीयू के हौसले बुलंद हैं और वो एनडीए के और अधिक विस्तार की बात कह रही है.

JDU Leader Neeraj Kumar: बक्सर में जेडीयू कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार (Neeraj Kumar) ने रविवार को लालू यादव, तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर पर जमकर निशाना साधा. नीरज कुमार ने कहा कि केवल पटना शहर में लालू के पास 43 बिगहा 12 कट्ठा 16 धुर जमीन है, जबकि लोकसभा चुनाव के दौरान शराब की कंपनियों से इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर 46 करोड़ 64 लाख की उगाही की गई थी. शराबबंदी खत्म करने का इन्होंने आश्वासन दिया था, जिसका पूरा कच्चा चिट्ठा हमारे पास है.

तेजस्वी यादव पर बोला हमला

तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए नीरज कुमार ने कहा कि बिहार की जनता उनको मौका नहीं देगी, जो 420 का आरोपी है, ईडी के केस का आरोपी है, मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी है. क्या बिहार की जनता वह दिन देखना चाहती है कि कोर्ट में हाजिरी लगे कि तेजस्वी यादव, पिता लालू यादव, हाजिर हो. वह दिन बिहार की जनता को मंजूर नहीं है. इनके पिता 24 नवंबर 2005 से जाप कर रहे हैं. पूजा पाठ करवा रहे हैं, जो बार-बार कह रहे थे कि इस बार तो चाचा गए, चाचा तो ऐसा लपेट लिए की बेटा चारों खाना चित हो गया. समझ लीजिए इनको लोकसभा में चार सीट ही आई थी और विधानसभा में चारों सीट हार गए.

वहीं सुधाकर सिंह के लाठी वाले बयान पर नीरज कुमार ने हमला बोलते हुए कहा कि पापड़ पहलवान है न, इन पर धान अभिप्राप्ति का मुकदमा है. आप सरकार के राजकोष के खजाने का पैसा बैंक में जमा कीजिए. आप पर आरोप है, नहीं तो कहिए कि मेरे ऊपर गलत आरोप है, किसानों का माल डकार गए और अब कह रहे हैं कि हम समाजवादी हैं. जगदानंद भी देख रहे हैं कि लालू यादव का परिवार सिर्फ आनंद में लगा है, तो हम भी अपना सब परिवार को चुनाव लड़ाएंगे. जनता ने टोपी उतार दी. पिछली बार तो तेजस्वी ने मुरेठा बांधा था, वह उतर गया. तो टोपी पहनी, अब टोपी उतार लिए अब मातम का बैंड बजाओ. बिहार में कोई उपाय नहीं है

प्रशांत किशोर पर क्या बोले नीरज?

वहीं नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एक बक्सर के नेता हैं, जिनके सिर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हाथ था तो वह प्रशांत किशोर बन गए और नीतीश कुमार ने जैसे ही हाथ खींच लिया, वह राजनीति के किशोर बन गए.  इन्होंने अपनी पार्टी का रजिस्ट्रेशन अप्लाई किया 2022 में सिख टाइम्स नाम के अखबार में इन्होंने विज्ञप्ति भी दिया, वह कौन आदमी है. बिहार में पद यात्रा किया. आपके फरेब को लोग जान गए हैं, इस रूप में जान गए हैं कि आप तो तंबू लगाएं थे सब जगह. नीरज कुमार ने कहा कि किसी की टोपी उतर गई किसी का तंबू उखड़ गया. हमारा तीर निशाने पर लगता है. लालटेन चकनाचूर हो गया. एनडीए का अभी और विस्तार करेंगे.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: अब गांव-गांव में दिखाई जाएगी जंगलराज पर फिल्म, 2025 की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ेगा NDA!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव की हलचल तेज, आज नामांकन भरेंगे RJD और BJP उम्मीदवार, बड़े नेताओं की रहेगी मौजूदगी
बांकीपुर उपचुनाव की हलचल तेज, आज नामांकन भरेंगे RJD और BJP उम्मीदवार, बड़े नेताओं की रहेगी मौजूदगी
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget