एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: मुजफ्फरपुर में कार्यकर्ता पर भड़क गए PK, आरजेडी का ले लिया नाम

Prashant Kishor: मुजफ्फरपुर में प्रशांत किशोर एक कार्यक्रम के दौरान मंच से ही भड़क गए. पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान वो एक बार फिर आग बबूला हो गए.

Prashant Kishor News: मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड के चंद्रहट्टी में शुक्रवार को जनसुराज की तरफ से तिरहुत क्षेत्र में जनसुराज कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) भी पहुंचे थे. इस बीच एक बैठक के दौरान पीके एक बार फिर गुस्से में आ गए और एक कार्यकर्ता परआग बबूला हो गए.  

गुस्से में आ गए प्रशांत किशोर 

दरअसल तिरहुत स्नातक उपचुनाव को लेकर बैठक बुलाई गई थी. इस दौरान अचानक एक जनसुराज के ही नेता कुछ बोलना चाह रहे थे. तो प्रशांत किशोर ने उन्हें मना कर दिया, जबकि वो अपनी बातों को लगातार रखते जा रहे थे. इसका पीके विरोध कर रहे थे. इसके बाद प्रशांत किशोर गुस्से में आ गए. उन्होंने गुस्से में उस नेता से कहा कि बैठ जाओ, इसे आरजेडी नहीं बनाओ. वो नेता अपनी बातों को बोलता जा रहे था जबकि पीके उसे चुप करवाते जा रहे थे. इस दौरान पीके का पारा चढ़ता जा रहा था. 

मुजफ्फरपुर जनसुराज के सचिव मो. जावेद अख्तर उर्फ गुड्डू इस कार्यक्रम के दौरान प्रशांत किशोर को पार्टी में चल रहे कुछ बातों से अवगत करवाना चाह रहे थे. वहीं सार्वजनिक रूप से शायद प्रशांत किशोर इसे सुनने नहीं चाह रहे थे, जबकि वो नेता आरजेडी से जनसुराज में आए थे. मुजफ्फरपुर के पूर्व पार्षद मो. जावेद उर्फ़ गुड्डू ने बताया कि मुजफ्फरपुर में पार्टी के कई नेता जुड़े और कई हट गए. इसकी मॉनिटरिंग नहीं हो रही है. यही सुझाव मैं दे रहा था तो उन्होंने सुनने से मना कर दिया. 

आरजेडी का क्यों लिया नाम?

कार्यक्रम के दौरान साफ देखा जा सकता है कि मो. जावेद कुछ कहने पर अड़े हैं, लेकिन प्रशांत किशोर उन्हें सुनना नहीं चाह रहे हैं. इतना ही नहीं आस पास उपस्थित कई नेता मो. जावेद को जबरन बैठाने की कोशिश रहे हैं, मगर वो अपनी बातों को किसी भी कीमत पर कहने को आमादा थे. इसके बाद प्रशांत किशोर ने उन्हें बाहर जाने तक को कह दिया. साथ ही कहा कि यहां अनुशासनहीनता नहीं चलेगी, इसे आरजेडी नहीं बनाइए. आपको बोलने की इजाजत किसने दी है.

ये भी पढ़ेंः Elections 2024: 'जनता अब इन्हें...', अखिलेश सिंह का दावा- महाराष्ट्र और झारखंड में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget