एक्सप्लोरर

Jamui Crime: जमुई में प्रेमिका से मिलने पहुंचे छात्र की निर्मम हत्या, मारकर आहर में फेंका, अर्धनग्न शव बरामद

Student Killed In Jamui: जमुई में प्रेम प्रसंग के एक मामले में छात्र की हत्या कर दी गई. घटना तब हुई, जब वो अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.

Youth Murder In Love Affair: जमुई में प्रेमिका से मिलने पहुंचे छात्र की निर्मम हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. शुक्रवार (12 जुलाई) को टाउन थाना क्षेत्र के सरारी गांव स्थित आहर से छात्र का शव उपलाया हुआ अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया. मृतक छात्र की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी विकास सिंह के पुत्र शुभम कुमार के रूप में हुई है, जो सिरचंद नवादा मोहल्ला स्थित घर में अपने परिवार के साथ रहता था. 

प्रेम प्रसंग में हुई युवक की हत्या

बताया जाता है कि प्रेमिका से मिलने पहुंचे छात्र की हत्या कर शव को सरारी गांव के आहर में फेंक दिया गया था. शव को बरामद कर पुलिस घटना की जांच में जुटी है. छात्र के शव से बदबू उठ रही थी और उसके गले में बेल्ट लिपटा हुआ था. दोनों हाथ भी पीछे की ओर बंधा पाया गया. शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पहले छात्र की बेरहमी से पिटाई कर हत्या की गई, उसके बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उसके शव को आहर में फेंक दिया गया.

शव को देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी थी. लोगों ने आहर में उपलाए शव को देख इसकी सूचना पुलिस को दी. उसके बाद घटनास्थल पर एसडीपीओ सतीश सुमन, थाना प्रभारी हारून मुश्ताक दल बल के साथ पहुंचे. इस दौरान घटनास्थल के इर्द-गिर्द चारों ओर जांच पड़ताल करते हुए मृतक के परिवार वालों से घटना की विस्तारपूर्वक जानकारी ली.

उसके बाद एफएसएल की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची और टीम द्वारा सैम्पल को एकत्रित किया गया. फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. बताया जाता है कि शुभम जेपी पालिटेक्निक कॉलेज बिहार शरीफ में प्रथम ईयर का छात्र था. मृतक के पिता विकास सिंह ने बताया कि उनका पुत्र शुभम कुमार गया से परीक्षा देकर 10 जुलाई बुधवार की शाम जमुई आया था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा और किसी लड़की से मिलने सरारी गांव पहुंच गया.

मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

पिता ने बताया कि बुधवार की रात ही उसकी हत्या कर शव को आहर में फेंक दिया गया था. बुधवार की शाम से ही उनके पुत्र का मोबाइल बंद बता रहा था, फिर शुक्रवार को उनके पुत्र का शव मिला है. एसडीपीओ जमुई सतीश सुमन ने बताया कि एक युवक का शव बरामद किया गया है. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम ने जांच की है. अनुसंधान में पुलिस जुटी हुई है. घटना में जिसकी भी संलिप्तता होगी उसे बख्शा नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: कटिहार के एक विद्यालय में सांपों के आतंक में बच्चे और शिक्षक, दो दिनों में निकले 36

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget