एक्सप्लोरर

Bihar News: कटिहार के एक विद्यालय में सांपों के आतंक में बच्चे और शिक्षक, दो दिनों में निकले 36

Katihar News: मामला बारसोई प्रखंड के एक सरकारी विद्यालय का है. इस विद्यालय में दो दिन से लगातार कई सांप निकल रहे हैं. जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Bihar News: कटिहार के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बलत्तर पंचायत के मनोहरी गांव में प्राथमिक विद्यालय, मनोहरी में सांपों का ढेर मिला है. जिससे छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल है. रसोइया खाना बनाने के लिए चावल के बोरा को हटाया तो कई सांप इधर-उधर भागने लगे. जिससे डरकर रसोइया कमरे से चिल्लाते हुए बाहर भागी. गुरुवार से अब तक लगभग 36 सांपो मिल चुके हैं. यह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

पिछले साल भी निकले थे सांप

बता दें कि मनोहरी गांव के प्राथमिक विद्यालय में पिछले साल भी बरसात के समय इसी प्रकार लगभग एक दर्जन सांपों के बच्चे मिले थे. जहां बच्चे पढ़ाई करते थे. बंगाल से सांप पकड़ने वाले को बुलाकर सभी सांपों को बाहर निकाला गया था. विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार साह ने छात्र-छात्राओं को ऊपर वाले कमरे में पठन पाठन करने का निर्देश दिए हैं. छात्र-छात्राओं को ऊपर वाले कमरे में ही पढ़ाया जा रहा है.

वहीं, विद्यालय के कक्षाओं और बाहर कीटनाशक दवाइयां का छिड़काव कराया जा रहा है ताकि सांप विद्यालय के अंदर प्रवेश न कर सके. विद्यालय के चारों ओर साफ सफाई कराई जा रही है. इस संबंध में जब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक को कहा गया है कि शिक्षा समिति की बैठक कर दो-तीन दिन के लिए विद्यालय की छुट्टी कर दी जाए.

विद्यालय के आसपास जमा है पानी

बता दें कि कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण विद्यालय के चारों ओर पानी जमा है. विद्यालय के बगल में ही बांस का झाड़ है. वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के चारों ओर पानी और बांस की झाड़ी होने के कारण सांप विद्यालय में प्रवेश कर जाते हैं. इससे विद्यालय में कभी भी बड़ी अनहोनी होने की आशंका है. वहीं, जिले में लगातार बारिश से कई विद्यालयों में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है.

ये भी पढ़ें: Upendra Kushwaha: 'उसके बावजूद...', भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उपेंद्र कुशवाहा ने लालू यादव पर किया तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget