एक्सप्लोरर

जमुई में हाइवा और बाइक की टक्कर में शख्स की मौत, एक किलोमीटर तक घसीटता रहा ट्रक

Road Accident: बाइक पर सवार होकर दो व्यक्ति रिश्ते के सिलसिले में जा रहे थे. तभी बिशनपुर के पास तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

Jamui Road Accident: जमुई के लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर पाड़ो बिशनपुर गांव के पास रविवार की दोपहर एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. 

एक बाइकसवार की मौत

बताया जाता है कि दोनों व्यक्ति बाइक पर सवार होकर रिश्ते के सिलसिले में जा रहे थे. बिशनपुर के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में एक शख्स को ट्रक घसीटते हुए करीब एक किलोमीटर तक चला गया, जिससे एक बाइक सवार की मौत हो गई.

मृतक की पहचान कुशेश्वर यादव उम्र 40 वर्ष और घायल प्रभु यादव उम्र 70 साल के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दोनों शख्स बाइक पर सवार होकर केवली गांव बेटी का रिश्ता देखने जा रहे थे. तभी ये घटना मलयपुर-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर हो गई. बिशनपुर मोड़ के पास पीछे से आ रहे हाइवा ट्रक के जोरदार धक्के से प्रभु यादव सड़क के किनारे जा गिरे, लेकिन कुशेश्वर यादव बाइक समेत हाइवा के अगले चक्के में फंस गए और उनकी मौत हो गई. 

दरअसल हाइवा चालक भागने के चक्कर में कुशेश्वर यादव को करीब एक किलोमीटर तक घसीटता चला गया जिससे उसकी मौत हो गई. उसके बाद चालक मटिया के पास वाहन छोड़कर फरार हो गया.

डायल 112 की पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने मृतक व्यक्ति के शव और घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पटना रेफर कर दिया. मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया गया.

ये भी पढ़ें: 'बीजेपी ने तेली समाज को सबसे ज्यादा...', चुनाव से पहले सम्मान समारोह में BJP ने दिखाई अपनी ताकत                 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget