एक्सप्लोरर

Bihar Jamin Survey: ऐसे तो जमीन सर्वे करना मुश्किल! बांका में 55 अमीन क्यों पहुंच गए थाना? जानें मामला

Bihar Land Survey: बांका के रजौन प्रखंड का मामला है. इन दिनों सर्वेयर जमीन सर्वेक्षण के काम में लगे हैं. 20 अगस्त से सर्वे का काम हो रहा है. कई जगह से घटनाएं भी सामने आ रही हैं.

Banka News: बिहार में 20 अगस्त से जमीन सर्वे का काम शुरू है. करीब दो महीने बीत चुके हैं. इस बीच कई जिलों से खबरें आ रही हैं कि जमीन सर्वेयर (अमीन) के साथ मारपीट भी हो जा रही है. ताजा मामला बिहार के बांका से आया है. शुक्रवार (18 अक्टूबर) को रजौन प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में चकसफिया मौजे के विशेष सर्वेक्षण अमीन छोटे लाल साह की खैरा के दो रैयतों ने पिटाई कर दी. इसके बाद रजौन प्रखंड के कुल 55 अमीन शिकायत लेकर थाने पहुंच गए और पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है, क्योंकि इस तरह अगर हुआ तो वे सर्वे कैसे कर पाएंगे?

अब समझें पूरा मामला

छोटे लाल साह ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि वह रजौन अंचल में विशेष सर्वेक्षण अमीन के रूप में प्रतिनियुक्त हैं. शुक्रवार (18 अक्टूबर) की दोपहर करीब 1:10 बजे रजौन प्रखंड सह थाना क्षेत्र के खैरा ग्राम निवासी जयकांत कुमार एवं संजय कुमार ने फॉर्म जमा करने के लिए ब्लॉक परिसर के सामने बुलाया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. इससे उनके साथ-साथ अन्य सभी सहकर्मियों में भय व दहशत का माहौल कायम हो गया है. इसके बारे में जब बाकी सर्वेयर को पता चला तो सभी शिकायत लेकर थाना पहुंच गए.

इस संबंध में रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर एसआई रवि कुमार को घटना की सत्यता की जांच को लेकर नामजद व्यक्तियों के घर पर भेजा गया था. एसआई रवि कुमार ने बताया कि दोनों आरोपित घर छोड़कर फरार हैं.

सर्वेयर पर लगाया टाल-मटोल करने का आरोप

हालांकि उनके (आरोपित) परिजनों एवं ग्रामीणों ने बताया है कि कई दिनों से ये लोग जमीन सर्वे से संबंधित कागजात आदि जमा करने के लिए सर्वेयर के पास जा रहे थे. हर दिन सर्वेयर कागजात जमा करने एवं रिसिप्ट देने के नाम पर रैयतों से पैसे की मांग करते हुए टालमटोल कर रहा था. पैसे की मांग को लेकर ही सर्वेयर और रैयतों में नोकझोंक हुई है. हालांकि रजौन थाने की पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें- 'कोठे पर जाकर...', BJP का प्रशांत किशोर पर निशाना! दिलीप जायसवाल ये क्या बोल गए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग
पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget