एक्सप्लोरर

बिहार में भीषण गर्मी से लोग परेशान, पटना के प्रख्यात डॉक्टर हेमंत कुमार से जानें- कैसे करें खुद का बचाव

Hot Season: बिहार में अगले पांच दिनों तक तापमान में गिरावट की कोई उम्मीद नहीं है. आईए जानते हैं डॉक्टर हेमंत कुमार से गर्मी से बचाव के लिए कुछ अहम बातें.

Bihar Hot Weather: बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले चार दिनों से राज्य के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है. बुधवार को राज्य के 12 जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान रहा. सबसे अधिक तापमान गया में 42.3 डिग्री सेल्सियस रहा तो राजधानी पटना में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.  

अगले पांच दिनों तक तापमान में गिरावट की कोई उम्मीद नहीं है. ऐसे में पटना के प्रख्यात और पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर हेमंत कुमार जो किडनी सम्बंधित रोग के स्पेशलिस्ट हैं, उन्होंने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में लोगों को उचित सलाह दी है. आईए जानते हैं गर्मी से बचाव के लिए उनसे कुछ अहम बातें

 सवाल- जिस तरह से गर्मी में बढ़ोतरी हो रही है, इससे किस वर्ग के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है?

जबाब- गर्मी में बच्चों और बुजुर्ग व्यक्तियों को ज्यादा सुरक्षित रहने की जरूरत है. गर्मी में मुख्य रूप से डिहाईड्रेशन होते हैं. इससे बचाव रखना जरूरी है. अभी के समय में गर्म हवा चलने के पहले बच्चों को देना अनिवार्य हो जाता है, नहीं तो बच्चों को कई तरह की बीमारियां से जूझना पड़ सकता है. वृद्ध व्यक्ति को समय पर खान-पान के साथ धूप में नहीं निकलना चाहिए और गर्मी से उन्हें बचाव रखना चाहिए अधिक भजन से परहेज करें. मॉर्निंग वॉक में निकलने वाले वृद्ध व्यक्ति धूप कड़ी होने के पहले घर आ जाएं.

सवाल-अभी की गर्मी किस तरह की बीमारी ग्रस्त लोगों को ज्यादा हानि पहुंचा सकती है?

जबाब- गर्मी में डिहाइड्रेशन के ज्यादा चांसेस होते हैं और डिहाईड्रेशन किडनी बीमारी से जो ग्रसित व्यक्ति हैं, उनके लिए ज्यादा खतरनाक है. उनके लिए बहुत ज्यादा हानिकारक हो सकता है. इसलिए बीमारी ग्रस्त व्यक्ति खानपान सही समय पर करे और बेवजह धूप में निकलने से बचें.

सवाल- जिनका फील्ड वर्क है उनको क्या करना चाहिए ?

जबाब- गर्मी होने के बावजूद काम करना जरूरी है ऐसे में फील्ड वर्क में जो काम कर रहे हैं, उन लोगों को भी ज्यादा बचाव जरूरी है. वे लोग हमेशा पेय पदार्थ का सेवन करते रहें, बीच-बीच में छाया देखकर रुकने का भी कोशिश करें. उन्होंने कहा कि गर्मी में भूखे और प्यासे एकदम नहीं रहे. जब भी भूख लगे तो कुछ भी खा लें.

सवाल- गर्मी में सुरक्षित रहने के लिए किस तरह से खानपान करना चाहिए?

जबाब- जब गर्मी अधिक हो तो खान-पान पर विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है. वृद्ध  बच्चे या अन्य लोग भी सुबह 8 से 9  बजे तक कुछ भी आवश्यक खा ले. खाली पेट रहने पर लू लगने की संभावना बन सकती है. भूखे नहीं रहें, लेकिन बहुत अधिक भोजन भी नहीं करें. बार-बार भूख लगने पर शीतल पेय पदार्थ का सेवन ज्यादा करें. ठंडा फल का उपयोग ज्यादा करना चाहिए. रात्रि  में भी तापमान अधिक है और गर्मी ज्यादा है तो बहुत ज्यादा भोजन नहीं करें. इसमें डिहाइड्रेशन की ज्यादा संभावना बन सकती है.

ये भी पढ़ें: '25 के बदले 2500 आतंकवादियों को पाकिस्तान में जाकर मारो, तब ना बहादुरी'- RJD

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget