एक्सप्लोरर

स्वास्थ्य विभाग का गड़बड़झाला, जीवित महिला कर्मी को घोषित किया मृत, फिर ऐसे पूरे मामले का हुआ खुलासा

सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि डॉ. अमृता जायसवाल के सेवान्त लाभ के फाइल पर धोखा से उनके स्टेनो मनोज शाही ने हस्ताक्षर करा लिया है. लेकिन जब उन्हें स्टेनो पर शक हुआ तो पूरे मामले की तहकीकात शुरू की गई है.

मोतिहारी: बिहार स्वास्थ्य विभाग अपने उटपटांग कारनामों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहता है. ताजा मामला बिहार के मोतिहारी जिले का है, जहां स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने आपस में मिलीभगत कर रिटायर हो गई महिलाकर्मी को मृत घोषित कर दिया. सेवांत लाभ का गबन करने की नीयत से की गई गड़बड़ी का खुलासा तब हुआ जब सात समंदर पार रह रही महिलाकर्मी ने डीएम और सिविल सर्जन को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर अपने जीवित होने का प्रमाण दिया. 

डीएम ने गठित की जांच टीम

गड़बड़झाले का खुलासे होने के बाद हड़कंप मच गया. डीएम शीर्षत कपिल ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन कर दिया है. जांच के पहले चरण में सिविल सर्जन के स्टेनो की संलिप्तता सामने आई है. सिविल सर्जन ने कहा कि स्टेनो मनोज शाही ने उन्हें विश्वास में लेकर धोखे से गलत कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिया है. 

बता दें कि कथित तौर पर मृत डॉ.अमृता जायसवाल छौड़ादानो प्रखंड स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बेला गांव में पदस्थापित थीं. उन्होंने वर्ष 2013 में स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली थी. सेवानिवृति के बाद वे ओमान चली गई थीं. लेकिन उन्हें एलआईसी और जीपीएफ का सेवान्त लाभ नहीं मिला था. इधर, स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मियों ने मिलीभगत कर डॉ. अमृता जायसवाल को मृत घोषित करके उनकी सेवान्त लाभ की राशि का गबन का प्रयास किया गया, जिसके कागजात पर सिविल सर्जन अखिलेश्वर प्रसाद सिंह के हस्ताक्षर भी ले लिए गए.

महिला ने मैसेज कर किया खुलासा

इस बात की जानकारी जब डॉ.अमृता जायसवाल को लगी तो उन्होंने इस संबंध में डीएम शीर्षत कपिल अशोक, सिविल सर्जन अखिलेश्वर प्रसाद सिंह समेत कई अधिकारियों को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर खुद को जीवित बताते हुए सारे मामले की जानकारी दी.

इस बाबत सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि डॉ. अमृता जायसवाल के सेवान्त लाभ के फाइल पर धोखा से उनके स्टेनो मनोज शाही ने हस्ताक्षर करा लिया है. लेकिन, जब उन्हें स्टेनो पर शक हुआ तो पूरे मामले की तहकीकात शुरू की गई है. घोटाले में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है. तीन सदस्यीय टीम जांच पूरी होने के बाद डीएम को रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें -

Bihar Unlock Guidelines: अनलॉक को लेकर बिहार सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, जानें- किन क्षेत्रों में मिलेगी छूट

Bihar Corona New Guidelines: बिहार में लॉकडाउन खत्म, शाम सात बजे से सुबह के पांच बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget