एक्सप्लोरर

सहरसा में सरकारी टीचर की हत्या, स्कूल जाने के दौरान गोलियों से भूना

Teacher Shot Dead: जमीन विवाद में गोलीबारी की घटना की बात सामने आ रही है. सदर एसडीपीओ आलोक कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं. 

Saharsa Crime News: बिहार के सहरसा जिले में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है, जहां शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक सरकारी शिक्षक के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक शिक्षक अपने घर से स्कूल जा रहा थे, उसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गोलियों से भून डाला, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए. बाद में इलाज के दौरान टीचर की मौत हो गई. 

शिक्षक पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी प्रतिनिधि थे

मामला बिहरा थानां क्षेत्र के बरहशेर पंचायत के बेला बगरोली मुख्य सड़क के पास काा है. शिक्षक को तीन गोली मारी गई है. मृतक शिक्षक की पहचान रविंद्र कुमार उर्फ राजकुमार पासवान के रूप में हुई है. शिक्षक पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी प्रतिनिधि भी थे. वो बिहरा थाना क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय सिसई में कार्यरत थे.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे. मृतक शिक्षक के पिता ने कहा कि यहीं नजदीक में ही गोली मारी गई है, दो लोग बाइक पर सवार थे, वो काम से स्कूल जाने के लिए निकला था, उसी दौरान उसको मार दिया. 

जमीन विवाद में गोलीबारी की घटना

जानकारी के अनुसार जमीन विवाद में गोलीबारी की घटना की बात सामने आ रही है. हालांकि सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए. एसडीपीओ आलोक कुमार बताया कि सुबह 10 बजे कबर मिली कि एक शिक्षक को गोली मारी गई है. घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा की जख्मी हैं, थाने ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज के क्रम में मौत हो गई. 

परिजनों ने जमीन का पुराना मामला बताया है, जिसे लेकर हत्या की गई है. वैसे हमलोग अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रहे है. 3 गोली मारने का फिलहाल पता चला है. अब पोस्टमॉर्टम के बाद ही और कितनी गोली है पता चलेगा. एफएसएल की टीम बुलाई गई है. मामले की गहनता से जांच की जाएगी.

ये भी पढ़ें सीवान में बालिका गृह से तेरह किशोरियां रात के अंधेरे में फरार, जांच शुरू, कर्मियों में हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget