एक्सप्लोरर

Bihar Government Jobs: बिहार पुलिस में बंपर बहाली, 62 हजार नए पदों पर मिलेगी नौकरी, ये रही पूरी जानकारी

Bihar Police: फिलहाल सिपाही के करीब 6500 रिक्त पदों से बहाली की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. बाकी के 55 हजार से अधिक पदों पर यह चरणवार की जाएगी.

Bihar Police Bharti: बिहार पुलिस की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है. अगर आप बिहार पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं तो फिर यह खबर आपके लिए है. बिहार पुलिस में करीब 62,000 पदों पर बहाली होगी. इसके लिए एक से दो महीने में प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. फिलहाल सिपाही के करीब 6500 रिक्त पदों से बहाली की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. वहीं, बाकी के 55 हजार से अधिक पदों पर यह चरणवार की जाएगी. इसके लिए सृजन का प्रस्ताव कैबिनेट में भेजा जाएगा.

दारोगा, एएसआई, हवलदार, सिपाही और चालक सिपाही के करीब 74 हजार पदों का सृजन किया जाना है. 56 हजार के आसपास ऐसे पद होंगे जिन्हें सीधी नियुक्ति से भरा जाएगा. दारोगा के सृजित होने वाले आधे पदों के अलावा एएसआई और हवलदार के पदों को प्रोन्नति से भरा जाएगा. एएसआई और हवलदार के पद प्रोन्नति वाले पदों में आते हैं.

बताया जाता है कि पुलिस मुख्यालय ने पिछले दिनों जिला और इकाइयों से सिपाही के रिक्त पदों की जानकारी मांगी थी. यह आंकड़ा मुख्यालय को प्राप्त हो चुका है. वर्तमान में स्वीकृत सिपाहियों के पद में से करीब 6500 पद रिक्त हैं. दिसंबर के आखिर या जनवरी में हर हाल में सिपाही के इन पदों पर बहाली की अधियाचना केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) को भेज दी जाएगी.

सृजित होने वाले पद (पदों की संख्या लगभग में)

  • दारोगा- 23000
  • एएसआई- 1800
  • हवलदार- 4000
  • सिपाही- 35000
  • चालक सिपाही- 9000

एडीजी मुख्यालय ने क्या कहा?

इस मामले में एडीजी मुख्यालय जेएस गंगवार ने बताया कि सिपाही के रिक्त करीब 6500 पदों पर रोस्टर 166 क्लियरेंस के बाद बहाली की अधियाचना भेज जाएगी. कोशिश है कि दिसंबर के आखिर या जनवरी 2023 में इसे भेज दिया जाए. करीब 74 हजार नए पदों के सृजन का काम भी हो रहा है.

ईआरएसएस के लिए 20-22 हजार पद

इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) आपातकालीन सेवाओं के तहत शुरू किए गए डायल 112 की सेवाओं के लिए बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों व अफसरों की जरूरत है. इसमें 20-22 हजार पुलिसकर्मियों की जरूरत है. नए पदों में यह भी शामिल है. महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें- Khan Sir Controversial Statement: क्या खान सर को अब गिरफ्तार किया जाएगा? अब्दुल और सुरेश के चक्कर में फंसे!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget