एक्सप्लोरर

बिहार के तीन युवकों की बेंगलुरु में चाकू मारकर हत्या, गोपालगंज में मृतकों के घर में कोहराम

Gopalganj Youths Murder: बीते दो मार्च को ही सभी युवक बेंगलुरु में पाइप फीटर और लेबर के रूप में काम करने के लिए गए हुए थे. शनिवार की शाम होली को लेकर एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में पार्टी कर रहे थे.

Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज के तीन युवकों की बीते शनिवार को बेंगलुरु में चाकू मारकर हत्या कर दी गई. होली को लेकर पार्टी करने के दौरान घटना को अंजाम दिया गया. ये वारदात बेंगलुरु के सरजापुर इलाके की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद रविवार को मृतकों के परिजनों ने गोपालगंज पुलिस से गुहार लगाई है कि बेंगलुरु से मृतकों के शव को मंगाया जाए. 

तीन युवकों की मौत एक बुरी तरह घायल

मृतकों की पहचान गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के पिठौरी गांव निवासी रामाधार यादव के 21 वर्षीय पुत्र राधेश्याम यादव, द्वारिका राम के 20 वर्षीय पुत्र अंशु राम और मठ गौतम निवासी ओमप्रकाश साह के 22 वर्षीय पुत्र दीपू कुमार के रूप में हुई है. वहीं, घायल युवक रामाधार यादव का पुत्र बीरबल यादव बताया गया है.

हत्या की घटना में शामिल सभी आरोपी गोपालगंज के पिठौरी गांव के रहने वाले हैं. बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी पिठौरी के निवासी बनारसी राम का पुत्र सोनू राम फरार बताया जा रहा है. वहीं हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है.

मृतकों के परिजनों का कहना है कि बीते दो मार्च को ही सभी युवक बेंगलुरु में पाइप फीटर और लेबर के रूप में काम करने के लिए गए हुए थे. शनिवार शाम होली को लेकर एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में पार्टी कर रहे थे. इसी दौरान एक युवक ने आरोपी की बहन का कॉल उठा लिया, जिससे नाराज होकर उनसे चाकू से सभी पर हमला कर दिया. हमले के दौरान चाकू लगने से तीन युवकों की मौत हो गई. 

सोमवार की शाम तक शव पहुंचने की उम्मीद

इधर, घटना की सूचना पाकर परिजनों ने थावे थाने में पहुंचकर बेंगलुरु पुलिस से शवों को मंगाने के लिए गुहार लगाई है. परिजनों का कहना है कि सोमवार की शाम तक शव गोपालगंज पहुंचने की उम्मीद है. एक साथ थावे थाना क्षेत्र के तीन युवकों की हत्या होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

ये भी पढ़ें: जहानाबाद में मटका फोड़ने के दौरान विवाद, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पथराव में पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget