एक्सप्लोरर

गोपाल खेमका हत्याकांड में कई ठिकानों पर STF का छापा, हिरासत में 2 लोग, कौन है शूटर?

Gopal Khemka Murder: एसटीएफ एवं पटना पुलिस की टीम ने फतुहा, दनियावां, दानापुर और वैशाली में छापेमारी की है. अभी तक इस मामले में मुख्य आरोपी और शूटर को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है.

Gopal Khemka Murder:  गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस की जांच तेजी से जारी है. सोमवार (07 जुलाई, 2025) की सुबह एसटीएफ एवं पटना पुलिस की टीम ने फतुहा, दनियावां, दानापुर और वैशाली में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है. इससे पहले भी पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है.

हालांकि अभी तक इस मामले में मुख्य आरोपी और शूटर को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है. 2018 में गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की हत्या हुई थी और उसी केस से जोड़कर पुलिस इस केस को खंगाल रही है. 

उस वक्त का मुख्य आरोपी पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला अजय वर्मा था. वह अभी बीते करीब 15 दिन से बेऊर जेल में बंद है. घटना के दूसरे दिन ही पुलिस ने बेऊर जेल में छापेमारी की थी. जो जानकारी मिली है उसके अनुसार अजय वर्मा से पूछताछ की गई थी. जेल में बंद पटना के कई अन्य शूटर से भी पुलिस ने पूछताछ की थी.

घटना में शामिल थे तीन शूटर

पुलिस इस पूरे मामले को ना सिर्फ पुराने केस से जोड़कर देख रही है बल्कि अजय वर्मा से जुड़े लोग भी शक के घेरे में हैं. सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को जो साक्ष्य मिले हैं उसके अनुसार इस हत्याकांड में तीन शूटर शामिल थे. एक शूटर गोपाल खेमका के घर के पास था तो एक शूटर बांकीपुर क्लब के पास था. वह लाइनर का काम कर रहा था. एक शूटर पूरे मामले पर नजर बनाए हुए था. तीनों फोन लाइन पर जुड़े हुए थे.

अभी तक पुलिस को इसका ठोस सबूत नहीं मिला है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में जो शूटर दिख रहे हैं उसके आधार पर ये लोग अजय वर्मा के आदमी माने जा रहे हैं. मुख्य शूटर का नाम विजय सहनी बताया जा रहा है. इसके साथ बिल्ला और शब्बीर भी था. हालांकि पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है. 

यह भी पढ़ें- 'क्यों मुसलमान से…', जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने क्यों लिया अकबर-बाबर का नाम? कर दी ये भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget