एक्सप्लोरर

प्रेमिका ने शादी के लिए प्रेमी पर बनाया दबाव, नाराज शख्स ने किया ऐसा काम जिसे जानकर हो जाएंगे हैरान

एसपी ने बताया कि लगभग एक साल तक अलग रहने के बाद मृतका राजेश पासवान पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी. ऐसे में उसे अपने रास्ते से हटाने के लिए राजेश पासवान ने अपनी मां और कुछ दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई.

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र के कल्पा ओपी अंतर्गत मचला बधार इलाके में महिला की सिर कटी लाश बरमाद किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने महज एक सप्ताह में मामले का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल मां-बेटे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना स्थल से कुछ दूरी पर छिपाकर रखा गया महिला का सिर भी बरामद किया है.

छपरा जिले की रहने वाली थी मृतका 

गिरफ्तार लोगों में नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव की रहने वाली शोभा देवी उर्फ कुंती देवी, उसका बेटा राजेश पासवान और जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के लरसा गांव का रहने वाला दिलीप चौधरी शामिल हैं. जिला एसपी दीपक रंजन ने इस संबंध में गुरुवार को पीसी की, जिसमें उन्होंने बताया कि मृतका छपरा जिले के एक गांव की रहने वाली थी.

उन्होंने बताया कि मृतका शादीशुदा थी और अपने पति और तीन बच्चों के साथ दिल्ली के मुंडका इलाके में रहती थी. वहीं, उसे पड़ोस में रहने वाले राजेश पासवान से प्यार हो गया, जिसके बाद वो अपने पति को छोड़कर राजेश पासवान के साथ रहने लगी. मृतका अपने साथ आठ साल के एक बच्चे को भी लेकर गई थी.

रास्ते से हटाने के लिए बनाई हत्या की योजना

एसपी ने बताया कि लगभग एक साल तक अलग रहने के बाद मृतका राजेश पासवान पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी. ऐसे में उसे अपने रास्ते से हटाने के लिए राजेश पासवान ने अपनी मां और अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई.

एसपी की मानें तो योजना के मुताबिक राजेश ने महिला को पटना से जहानाबाद बुलाया. इसके बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकर कल्पा ओपी क्षेत्र के मचला इलाके में उसकी हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए उसका सिर गायब कर दिया. उन्होंने बताया कि इस घटना में छह लोग शामिल हैं. तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, अन्य तीन लोगों की पहचान कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें - 

बिहार: परीक्षा देने गई युवती की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, रेप के बाद हत्या की जताई जा रही आशंका बिहार: बिजली विभाग के कैश शाखा से 17 लाख की लूट, चौकीदार को बंधक बना कर घटना को दिया अंजाम
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget