एक्सप्लोरर

Bihar News: गया में एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, कई मामलों में था फरार

Naxalite In Gaya: गया में एक लाख रुपये के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को काफी दिनों से इसकी तलाश थी. ये पुलिस को चकमा देकर कई बार फरार हो चुका था.

STF Team Arrested Naxalite In Gaya: गया पुलिस और एसटीएफ की विशेष टीम ने शनिवार (12 अक्टूबर) एक लाख रुपये के इनामी नक्सली मुन्ना रवानी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी उर्फ मुकेश को गिरफ्तार किया है. एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि मिली गुप्त सूचना के बाद कई पुलिस पदाधिकारी और एसटीएफ की एक विशेष टीम का गठन किया गया. मऊ थाना क्षेत्र के घिरसिंडी स्थित अपने घर पर आने की सूचना पर छापेमारी की गई थी, जिसमें पुलिस को सफलता मिली. 

खदेड़ कर पुलिस बल ने किया गिरफ्तार

एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि छापेमारी के दौरान पुलिस बल को देखकर वह भागने लगा, जिसे खदेड़ कर पुलिस बल ने गिरफ्तार किया. इसके पूर्व 22 अप्रैल 2024 को धनगाई थाना क्षेत्र के सिमरौवा गांव में आने की सूचना पर छापेमारी की गई थी, जिसमें नक्सलियों के जरिए पुलिस टीम पर फायरिंग की गई थी और वो जंगल और पहाड़ का फायदा उठाते हुए फरार हो गया था.

गया जिले के विभिन्न थाना में नक्सली कांडों में वह फरार चल रहा था. जिलास्तरीय कुख्यात नक्सलियों में शामिल करते हुए इस पर एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी. घटनास्थल से नक्सली दस्तावेज और खोखा बरामद किया गया है. मुन्ना चंद्रवंशी गया जिले के कोंच, शेरघाटी, टिकारी, नवादा जिला का रजौली थाना सहित कई नक्सली कांडो में संलिप्त था. 

एसएसपी आशीष भारती के मुताबिक शीर्ष नक्सली की गिरफ्तारी के बाद से क्षेत्र में नक्सल कांड व नक्सल गतिविधियों में काफी कमी आएगी. वहीं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में गया पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जरिए एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा है, उन क्षेत्रों में एरिया डॉमिनेशन से लेकर कई अन्य पर कार्रवाई की जा रही है.

नक्सली गतिविधियों में आई है कमी

बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से नक्सलियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश के बाद बिहार में भी नकस्लियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. पुलिस अभियान चला कर नक्सलियों को ढूंढ रही है और कार्रवाई में कई नक्सली पकड़े भी जा रहे हैं. यही वजह है कि प्रदेश में नक्सली गतिविधियों में काफी कमी है.  

ये भी पढ़ेंः Bihar News: जेल में मिलने नहीं आती थी पत्नी, जमानत पर छूटते ही पति ने की पीट-पीटकर हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: बिहार के बाद UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
Embed widget